Live Updates

Ind vs Ban Highlights: भारत ने बांग्लादेश को चटाई धूल, 5 रन से जीता मैच

Updated:
विज्ञापन

India vs Bangladesh Score Live Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया है. एडिलेड में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 184 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. बारिश के कारण बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य दिया गया था. जबाव में बांग्लादेश की टीम 6 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी. भारत के लिए विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 64 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और हार्दीक पांड्या ने 2ृ-2 विकेट झटके. इसी जीत के साथ अब भारत ग्रुप 1 में 6 अंको के साथ शिर्ष पर पहुंच हो गया है.

विज्ञापन

भारत ने 5 रन से जीता मैच

भारत ने एडिलेड में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 184 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. बारिश के कारण बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य दिया गया था. जबाव में बांग्लादेश की टीम 6 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी. भारत के लिए विराट कोहली ने 44 गेंदों पर 64 रनों की शानदार पारी खेली.

बांग्लादेश का छठा विकेट गिरा, हार्दिक ने झटके दो विकेट

हार्दिक पांड्या ने 13वें ओवर में बांग्लादेश को लगातार दो झटके दे दिये हैं. पांड्या ने अपनी दूसरी गेंद पर यासिर अली (1) को पवेलियन भेजने के बाद मोसादेक हुसैन (6) को बोल्ड किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज तस्कीन अहमद क्रीज पर आए.

अर्शदीप को मिली लगातार दो सफलताएं, शाकिब आउट

भारत के लिए 12वां ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने बांग्लादेश को लगातार दो झटके दे दिये हैं. अर्शदीप ने शाकिब (13) को बोल्ड किया. दाएं हाथ के बल्लेबाज नुरुल हसन क्रीज पर आए.

बांग्लादेश को तीसरा झटका, अफिफ हुसैन आउट

अर्शदीप सिंह ने 12वें ओवर की गेंद पर भारत को एक और सफलता दिलाया. अर्शदीप ने अफिफ हुसैन को 5 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. दाएं हाथ के बल्लेबाज यासिर अली क्रीज पर आए.

बांग्लादेश को दूसरा झटका, शांतो आउट

भारत के लिए 10वां ओवर फेंकने आए मोहम्मद शमी ने शांतो को पवेलियन भेज दिया है. शांतो 25 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए. बाएं हाथ के बल्लेबाज आफीफ हुसैन क्रीज पर आए.

बांग्लादेश को लगा पहला झटका, लिटन दास आउट

बारिश के बाद शुरू हुए मैच में बांग्लादेश को पहला और बड़ा झटका लगा. लिटन दास 27 गेंद पर 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दास को राहुल ने रन आउट किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज शाकिब अल हसन क्रीज पर आए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola