ePaper

PHOTOS:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड करने की अपील

Updated at : 14 Aug 2023 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS:स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली तिरंगा रैली, हर घर तिरंगा वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड करने की अपील

लातेहार: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय संचार ब्यूरो डाल्टनगंज व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लातेहार के मनिका डिग्री कॉलेज में रंगोली पेंटिंग, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकली. 15 अगस्त को विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा.

विज्ञापन
undefined

तिरंगा रैली के मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मनिका डिग्री कॉलेज के सहायक व्याख्याता मनीष तिवारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों में रचनात्मकता बढ़ती है. इसके साथ ही विद्यार्थियों की प्रतिभा में भी निखार आता है. मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा विषय पर 15 अगस्त को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान रंगोली, पेंटिंग, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिताओं के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा एवं उन्हें गणमान्य अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा.

undefined

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी (डाल्टनगंज) गौरव कुमार पुष्कर ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत देश की हर पंचायत से मिट्टी अमृत वाटिका के निर्माण के लिए भेजी जा रही है. उपस्थित सभी लोगों से तिरंगे के साथ हर घर तिरंगा वेबसाइट पर सेल्फी अपलोड करने की भी अपील की गयी.

undefined

कार्यक्रम के दौरान तिरंगा यात्रा भी निकाली गयी, जो एनएच 75 पर स्थित आस-पास के गांवों तक गयी. इस मौके पर क्षेत्रीय प्रचार सहायक मनोज कुमार एवं कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ रंजीत कुमार महली एवं उमेश रविदास भी उपस्थित रहे.

undefined

मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा विषय पर 15 अगस्त को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान रंगोली, पेंटिंग, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिताओं के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा एवं उन्हें गणमान्य अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा.

undefined

केंद्रीय संचार ब्यूरो (डाल्टनगंज) के द्वारा मनिका डिग्री कॉलेज परिसर में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम चलाया गया. इसके तहत विद्यालय एवं आसपास के परिसर से सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा किया गया. इस दौरान क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव कुमार पुष्कर ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. केंद्रीय संचार ब्यूरो डाल्टनगंज की ओर से कॉलेज कैंपस में मेरी माटी एवं मेरा देश का संदेश देने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola