ePaper

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराने के बाद बोले कप्तान रोहित शर्मा, 'एकतरफा जीत की बजाय इस तरह की जीत पसंद'

Updated at : 29 Aug 2022 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs PAK: पाकिस्तान को हराने के बाद बोले कप्तान रोहित शर्मा, 'एकतरफा जीत की बजाय इस तरह की जीत पसंद'

एशिया कप में भारत अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस जीत के बाद कहा कि, 'उन्हें एकतरफा जीत की बजाय इस तरह के मैच जीतना अधिक पसंद है.'

विज्ञापन

एशिया कप (Asia Cup 2022) में भारत अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस जीत के बाद कहा कि, ‘उन्हें एकतरफा जीत की बजाय इस तरह के मैच जीतना अधिक पसंद है.’ भारत को इस मैच में जीत के लिये 148 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम इंडिया ने दो गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर हासिल किया.

हमें पारी आधी होने के बाद भी भरोसा था: रोहित

कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा ,‘हमें पारी आधी होने के बाद भी भरोसा था. इसी तरह का भरोसा हम इस टीम को देना चाहते हैं कि मैच में किस तरह वापसी की जाती है. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभी को अपनी भूमिका पता है.’ उन्होंने कहा ,‘एकतरफा जीत दर्ज करने से ऐसे मैच जीतना बेहतर है.’ उन्होंने अपने तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा ,‘पिछले एक साल से हमारे तेज गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. कई बार चुनौतियां मिलती हैं लेकिन उनका सामना करके ही हम आगे बढ सकते हैं.’

Also Read: IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, हार्दिक पांड्या ने छक्का जड़कर दिलायी जीत
बेहतरीन फॉर्म में हैं हार्दिक

हरफनमौला प्रदर्शन करके मैच जिताने वाले हार्दिक पंड्या के बारे में उन्होंने कहा ,‘हार्दिक ने टीम में वापसी के बाद से शानदार प्रदर्शन किया है. उसने आईपीएल भी बहुत अच्छा खेला. उसकी बल्लेबाजी के बारे में हम जानते हैं और वह बेहतरीन फॉर्म में है.’ उन्होंने इस मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिये और फिर दूसरी पारी में उन्होंने 17 गेंदों पर एक छक्का और 4 चौकों की मदद से नाबाद 33 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलायी. हार्दिक पांड्या को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

हम 10-15 रन पीछे रह गये: बाबर

वहीं पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कहा कि उनकी टीम 10-15 रन पीछे रह गई. उन्होंने कहा, ‘हमने मैच में अपने तेज गेंदबाजों के दम पर वापसी भी की लेकिन हम 10-15 रन पीछे रह गए थे. हार्दिक ने बेहतरीन प्रदर्शन करके भारत को जीत दिलाई.’ (भाषा इनपुट)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola