IND Vs ENG: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत की हार का उड़ाया मजाक, भारतीय फैन्स ने दिया करारा जवाब
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Nov 2022 6:41 AM
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार का मजाक उड़ाया. उन्होंने एक ट्वीट किया और लिखा, तो इस संडे मुकाबला 152/0 बनाम 170/0 होगा. अपने ट्वीट में पाक पीएम ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का जिक्र कर दिया.
इंग्लैंड से सेमीफाइनल में हारकर टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गयी है. इंग्लैंड ने भारत को दूसरे मुकाबले में 10 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया की हार से क्रिकेट प्रशंसकों में निराशा है, तो दूसरी ओर से गुस्सा भी है. भारत की हार के बाद पाकिस्तान का असली चेहरा सामने आ गया है. पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत की हार का मजाक उड़ाया है, लेकिन उन्हें भारतीय फैन्स ने करारा जवाब दे दिया है.
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत की हार का उड़ाया मजाक, मिल गया करारा जवाब
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार का मजाक उड़ाया. उन्होंने एक ट्वीट किया और लिखा, तो इस संडे मुकाबला 152/0 बनाम 170/0 होगा. अपने ट्वीट में पाक पीएम ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले का जिक्र कर दिया. इधर पाक प्रधानमंत्री को भारत की हार का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया. उन्हें भारतीय क्रिकेट फैन्स ने करारा जवाब दे दिया. एक ट्विटर फैन्स ने पाकिस्तान के बारह खिलाड़ियों का लिस्ट जारी कर दिया, जिसपर फिक्सिंग के आरोप लगे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी तो बना नहीं पा रहे हैं, चले हैं भारत का मजाक उड़ाने.
Also Read: T20 World Cup: टीम इंडिया की हार के पांच बड़े कारण, कई दिग्गजों के करियर पर भी उठे सवाल
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के ट्वीट का समझें मायने
यूएई में खेले गये पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पाकिस्तान से हार गयी थी, बाद में उसे पहले ही दौर से बाहर होना पड़ा था. उस मुकाबले में भारतीय टीम पहले खेलते हुए 151 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में पाकिस्तानी की टीम 152 का स्कोर बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया था. ठीक उसी तरह इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भी टीम इंडिया के साथ हुआ. रोहित सेना पहले खेलते हुए 168 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में इंग्लैंड की टीम बिना विकेट गंवाये 170 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और फाइनल में पहुंच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










