Ileana D'Cruz ने पहली बार अपनी शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- जो मेरे पार्टनर या मेरे परिवार के बारे में...

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

इलियाना डिक्रूज भले ही फिल्मों से दूर है, लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है. इलियाना पिछले साल अगस्त में मां बनी है और उन्होंने अपने बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी.

विज्ञापन
undefined

इलियाना डिक्रूज पिछले साल 1 अगस्त, 2023 को मां बनी और उन्होंने अपने बच्चे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा. एक्ट्रेस अपने बेटे का चेहरा फैंस को दिखा चुकी है.

undefined

ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में इलियाना डिक्रूज ने अपनी शादी को लेकर चल रही सभी अटकलों का जवाब भी दिया. उन्होंने कहा कि वह अपने बारे में कही गई बातें सुन सकती है, लेकिन अपने पार्टनर या उसके परिवार के बारे में बकवास बातें करने वाले लोगों के साथ सहज नहीं हैं.

undefined

इंस्टाग्राम पर इलियाना अक्सर अपने बच्चे के बारे में बताती रहती है, लेकिन अपने पार्टनर के बारे में वो ज्यादा कुछ कहती नहीं है. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने मई 2023 में माइकल डोलन के साथ शादी कर लिया, जैसा कि कई रिपोर्टों में बताया गया था.

undefined

इलियाना ने इसपर कहा कि, बहुत सारी अटकलें हैं. इसे वहीं छोड़ देंते है. थोड़ा सा रहस्य होना अच्छा है ना? ईमानदारी से कहूं तो मैंने तय नहीं किया है कि मैं अपने जीवन के इस हिस्से के बारे में कितना बात करना चाहती हूं.

undefined

इलियाना ने आगे कहा, यह उस जगह से आता है जहां पहले मैंने अपने रिश्ते के बारे में बात की थी. मुझे यह पसंद नहीं आया कि कुछ लोग इसके बारे में कैसे बात करते हैं.

undefined

इलियाना ने आगे कहा, ”मैं अपने बारे में कही गई बातों को संभाल सकती हूं, लेकिन मैं उन लोगों के साथ सहज नहीं हूं जो मेरे पार्टनर या मेरे परिवार के बारे में बकवास करते हैं.”

undefined

इलियाना अपने बेटे के साथ कई तसवीरें शेयर करती रहती है. एक्ट्रेस ने अपने बच्चे के बारे में बताते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था, “कोई भी शब्द यह नहीं बता सकता कि दुनिया में अपने प्यारे लड़के का स्वागत करते हुए हम कितने खुश हैं. दिल भर आया है.”

undefined

इलियाना को आखिरी बार बादशाह के गाने ‘सब गजब’ में देखा गया था. गाना दर्शकों को काफी पसंद आया था. इसमें एक्ट्रेस बेहद हसीन लगी थी.

undefined

फिल्मों की बात करें तो इलियाना कूकी गुलाटी द्वारा निर्देशित और अजय देवगन द्वारा निर्मित फिल्म ‘द बिग बुल’ में अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई थी. वह अगली बार रणदीप हुडा के साथ ‘अनफेयर एंड लवली’ में नजर आएंगी.

undefined

इससे पहले खबर आई थी कि इलियाना, कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं. डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब उन्हें 2022 में मालदीव में कैटरीना, विक्की कौशल, सेबेस्टियन और अन्य लोगों के साथ छुट्टियां मनाते देखा गया.

Also Read: इलियाना डिक्रूज ने बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की पहली तसवीर, जानें क्या रखा नाम और उसका यूनिक मतलब
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola