ICSE 12th Result 2023 Out: सीआईएससीई आईएससी 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 May 2023 3:04 PM

विज्ञापन

ICSE 12th Result 2023 Out: आईसीएसई बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया गया है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

ICSE 12th Result 2023 Out: आईसीएसई बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट आज घोषित किया गया है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट (CISCE ICSE ISC Result 2023) चेक कर सकते हैं. ISC 12th Result 2023 में जिन बुनियादी विवरणों का उल्लेख किया गया है उनमें छात्र का नाम, स्कूल का नाम, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, ग्रेड और रिजल्ट का स्टेट्स शामिल है. यहां देखें रिजल्ट से जुड़ी हर डिटेल

How To Check ICSE Board 12th Result 2023

  • आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं.

  • अगली विंडो पर, फ़ील्ड में यूआईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करें.

  • बटन पर क्लिक करें और ICSE परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

  • इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लेकर इसे सेव कर लें.

  • किसी भी संदेह की स्थिति में, स्कूल CISCE हेल्पडेस्क ciscehelpdesk@orioninc.com पर संपर्क कर सकते हैं या 1800-267-1760 पर कॉल कर सकते हैं.

SMS से कैसे देखें ICSE, ISC का रिजल्ट (How to Check ICSE ISC Board Result By SMS)

  • एसएमएस पर मार्क्स चेक करने के लिए सात डिजिट का यूनिक आइडी ISC 1234567 डालना होगा.

  • इसके बाद 09248082883 पर भेज दीजिए.

  • रिजल्ट थोड़ी देर में स्क्रीन पर दिखेगा.

हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

किसी भी संदेह की स्थिति में स्कूल CISCE हेल्पडेस्क ciscehelpdesk@orioninc.com पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, वे हेल्पलाइन नंबर पर भी 1800-267-1760 पर कॉल कर सकते हैं.

डिजीलॉकर पर ऐसे देखें नतीजे

12वीं के नतीजे देखने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स Digilocker.gov.in पर लॉगइन करें. अब अपने खातों का क्रेंडिशयल्स का उपयोग करके लॉगिन करें. अब एजुकेशन टैब के तहत CISCE लिंक पर क्लिक करें. अब सीआईएससीई कक्षा 12 परिणाम 2023 चुनें. अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी. इसके बाद डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola