I For India: कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए 85 स्टार्स ने दी परफॉर्मेंस, Concert के जरिए जुटाए करोड़ों रुपये

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 May 2020 7:48 AM

विज्ञापन

I For India concert: कोविड-19 से लड़ाई के खिलाफ जारी जंग में योगदान देने के लिए बॉलीवुड ने लाइव कॉन्सर्ट किया. कॉन्सर्ट 'आई फॉर इंडिया' फेसबुक पर 4 घंटे 20 मिनट से ज्यादा चला.

विज्ञापन

I For India concert: कोविड-19 से लड़ाई के खिलाफ जारी जंग में योगदान देने के लिए बॉलीवुड ने लाइव कॉन्सर्ट किया. कॉन्सर्ट ‘आई फॉर इंडिया’ (I for India) फेसबुक पर 4 घंटे 20 मिनट से ज्यादा चला. इस कार्यक्रम में सिनेमा जगत की नामचीन हस्तियों को पहली बार इस तरह गाते सुना गया जैसे पहले कभी नहीं देखा गया था. इस कॉन्सर्ट के जरिये करोड़ों रुपये इक्ट्ठा हो सके. कई लोगों ने ऑफलाइन भी इसमें मदद की.

Also Read: I For India: ऋतिक, करीना और कैटरीना का डिजिटल कंसर्ट आज, यहां जानें सारी डीटेल्स

रविवार शाम 7:30 बजे शुरू हुए इस कॉन्सर्ट में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान गुलजार, एआर रहमान, जावेद अख्तर, ब्रायन एडम्स, विल स्मिथ, सोनू निगम, ऋतिक रोशन, निक जोनस, विकी कौशल, आयुष्मान खुराना, कपिल शर्मा, उस्ताद अमजद अली खान, अनुष्का शंकर, प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, अभिषेक बच्चन जैसे सितारों ने अपनी प्रस्तुति और संदेश दिए. गिव इंडिया प्लेटफॉर्म को फंड देकर मदद करने के लिए इस इवेंट में सितारों ने i Can, i Will, i Must Help स्लोगन दोहराकर मदद की अपील की. इसमें करीब 85 भारतीय एवं वैश्विक सितारों का गायन, कविता पाठ, वादन और निजी संदेश प्रसारित किया.

इवेंट का आगाज आमिर खान के मैसेज के साथ हुआ और समापन शाहरुख खान ने बेहतरीन गाना गाकर किया. इसमें अक्षय कुमार ने मनोज मुंतशिर की लिखी कविता कही. इसके बाद एक-से-बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों हुई. शंकर महादेवन, करन जौहर और अनिल कपूर ने लाइव परफॉर्म किया. हीं तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन ने i For India का बैकग्राउंड पोस्टर लगाकर तबले पर शानदार प्रस्तुति दी. कार्तिक आर्यन ने ने i For India का पोस्टर दिखाते हुए डेली वेजेस वर्कर के लिए मदद करने की अपील की.

गुलजार ने अपने खास अंदाज में एक नज्म दोहराई, कहा, बहुत खूबसूरत है मीठी है गुड़ डली है जमीं, इसे घुन न लगे, जरा देर ठहरों, धूप आने दो. गुलजार ने कहा, मैं इस प्रोग्राम के तमाम दोस्तों से दरख्वास्त करना चाहता हूं कि इस बार दिल और जेब दोनों खोलकर डोनेट करें. क्योंकि ये भलाई हमारी इंसानी नस्ल के लिए है, इस जमीं के लिए है. वहीं, विराट कोहली ने अपने मैसेज में ने कहा, हम घर में सुरक्षित इसलिए हैं क्योंकि दुनियाभर में हजारों फ्रंटलाइन वर्कर अपना योगदान देकर हमें बचा रहे हैं. ऐसे तमाम कोविड वॉरियर्स को मेरा सलाम. उन्होंने i for india का पोस्टर दिखाते हुए मदद की अपील की.

Also Read: कोरोना वारियर्स को देश के 100 दिग्गज गायकों ने 14 भाषाओं में गाया गीत किया समर्पित

वीडियो के आखिर में फिल्ममेकर मीरा नायर ने इरफान खान को श्रद्धांजलि दी और अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी. दोनों ने अपने कुछ अनकहे लम्हे को शेयर किया. इसमें हॉलीवुड के जाने माने कलाकार विल स्मिथ ने भी इंडिया के लिए अपना संदेश शेयर किया.

इस इवेंट के पीछे करण जौहर, फरहान अख्तर और जोया अख्तर की विशेष भूमिका रही. बॉलीवुड के तमाम नए-पुराने सितारे ने इसके सपोर्ट में अपने घरों से वीडियो रिकॉर्ड किये. गिव इंडिया ने इस इवेंट के जरिये 6 करोड़ रुपए जमा करने का लक्ष्य रखा था. 13 हजार से ज्यादा लोगों ने फेसबुक के जरिये कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए पैसा डोनेट किया. ये राशि सिर्फ ऑनलाइन डोनेशन की है. इसके अलावा बहुत सी हस्तियों ने ऑफलाइन करोड़ों रुपए डोनेट किए है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola