HSLC Paper Leak Case Update: प्रश्नपत्र लीक मामले में 22 लोग लिए गए हिरासत में

Paper Leak Case Update: असम में राज्य बोर्ड परीक्षा की 10वीं कक्षा का सामान्य विज्ञान का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में समूचे राज्य से शिक्षकों एवं छात्रों समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
Paper Leak Case Update: असम में राज्य बोर्ड परीक्षा की 10वीं कक्षा का सामान्य विज्ञान का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में समूचे राज्य से शिक्षकों एवं छात्रों समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सामान्य विज्ञान का प्रश्नपत्र लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी. इस बात की जानकारी पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने दी है.
राज्य के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने बताया कि मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि उन्होंने मामले में जारी जांच का हवाला देते हुए इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है. असम पुलिस ने इस संबंध में आपराधिक मामला दर्ज किया है और अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सोमवार को मामले में जांच का जिम्मा सौंपा गया है.
असम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गुवाहाटी, उत्तरी लखीमपुर, धेमाजी, सादिया, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया से 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
22 people detained at/from Guwahati, North Lakhimpur, Dhemaji, Sadiya, Dibrugarh and Tinsukia in connection with paper leakage case of General Science (C3) of HSLC examination being conducted by Board of Secondary Education, Assam. Further lawful action is being taken against… https://t.co/S9qw5aBNoI
— ANI (@ANI) March 14, 2023
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आरोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. हम प्रश्नपत्र लीक करने में शामिल लोगों के नेटवर्क और दोषियों का भंडाफोड़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. राज्य के शिक्षा मंत्री ने असम विधानसभा के बाहर पत्रकारों से कहा कि मामले में जांच की जारी है. इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दे सकता हूं. उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षकों को भी गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया. पेगू ने सोमवार को कहा था कि मामले में शिक्षकों के शामिल होने का कोई सवाल नहीं है. प्रश्नपत्र पुलिस थानों में रखे जाते हैं और परीक्षा वाले दिन इन्हें परीक्षा केंद्रों पर ले जाया जाता है.
मंत्री ने लोगों से मामले से संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस के साथ साझा करने की अपील की. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) की 10वीं की सामान्य विज्ञान की परीक्षा सोमवार को होने वाली थी जिसे प्रश्नपत्र लीक की सूचना मिलने के बाद रविवार रात को रद्द कर दिया गया था. सोमवार को जारी एक अधिसूचना में SEBA ने कहा कि इस विषय की परीक्षा अब 30 मार्च को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




