ePaper

ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन का इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया था हैक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- इस तरह के ई-मेल पर भरोसा ना करें

Updated at : 20 Oct 2020 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन का इंस्टाग्राम अकाउंट हो गया था हैक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- इस तरह के ई-मेल पर भरोसा ना करें

Sussanne Khan instagram account was hacked :बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान (Sussanne Khan) ने हाल ही में अपने शानदार घर का टूर करवाया था. सुजैन के घर के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था औऱ इसपर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया था. अब सुजैन ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था. एक पोस्ट लिख कर उन्होंने अपने फैंस को सावधान किया है.

विज्ञापन

Sussanne Khan instagram account was hacked :बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ और इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान (Sussanne Khan) ने हाल ही में अपने शानदार घर का टूर करवाया था. सुजैन के घर के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था औऱ इसपर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया था. अब सुजैन ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था. एक पोस्ट लिख कर उन्होंने अपने फैंस को सावधान किया है.

सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक नोट के जरिए फैंस औऱ यूजर्स को बताया कि उनका इंस्टाग्राम हैक हो गया था. सुजैन लिखती है, ‘मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट एक फर्जी ईमेल द्वारा हैक किया गया था, जो इंस्टाग्राम की तरह दिख रहा था. मुझे बिल्कुल भी अहसास नहीं हुआ कि यह ऑथेंटिक नहीं है और इसलिए मैंने बटन पर क्लिक कर किया. मैं बहुत ईमानदारी ये यह नोट को लिख रही हूं, प्लीज किसी भी गैर-भरोसेमंद ईमेल या मैसेज पर क्लिक न करें.’ स्थिति को तुरंत संभाल लेने और मेरा अकाउंट वापस दिलाने के लिए इंस्टाग्राम की टीम को बड़ा शुक्रिया.

https://www.instagram.com/p/CGiQt-TDfqx/

वहीं, सुजैन खान के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं. एकता कपूर ने लिखा, उन्होंने क्लिक कर दिया. जबकि स्मृति खन्ना ने लिखा है कि उन्हें भी मैसेज मिला. इस पर सिकंदर खेर ने लिखा है कि उन्हें भी ऐसा मैसेज मिला. बता दें कि सुजैन खान आज एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन हैं.

Also Read: ‘सपना’ कृष्णा अभिषेक का खुलासा- कपिल शर्मा डिजिटल डेब्यू के लिए ले रहे हैं मोटी रकम, जानकर आपके उड़ जाएंगे होश!

हाल ही में सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने हाउस टूर का वीडियो शेयर किया था. ये वीडियो लगभग 18 मिनट का था, जिसमें उन्होंने अपने घर के बारे में बताया था. सुजैन का ये अपार्टमेंट 15वें फ्लोर पर है, जिसे उन्होंने दो अपार्टमेंटों को मिलाकर बनाया है. अपार्टमेंट में एक बड़ा बालकनी है जिससे बाहर का व्यू बेहद सुंदर दिखता है. वहीं, वीडियो पर सुजैन के एक्स हसबैंड ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया था. उन्होंने लिखा था, ‘अमेजिंग, और वो रसोई 100.

https://www.instagram.com/p/CFkEstVjlV6/

गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान कभी बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्‍स में से एक थे. इस जोड़ी को उनकी केमिस्ट्री के लिए जाना जाता था और उन्होंने एकदूसरे के साथ जो बॉन्डिंग शेयर की थी वह वाकई लाजवाब थी. भले ही यह जोड़ी 2014 में अलग हो गई लेकिन आज भी सुजैन ऋतिक को अपना सबसे अच्‍छा दोस्‍त मानती हैं. वहीं, लॉकडाउन की वजह से बच्चों की देखभाल करने के लिए ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साथ रहने का फैसला लिया था, ताकि दोनों साथ में अपने बच्चों का अच्छे से ध्यान रख पाए.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola