गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह पहुंची आगरा, परिवार संग किया ताज का दीदार

Agra News: गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह आज शनिवार को अपने परिजनों के साथ ताजनगरी पहुंची. जहां सबसे पहले उन्होंने आगरा फोर्ट का दीदार किया. यहां के बाद शाम लगभग 4 बजे वे ताजमहल देखने पहुंची.
Agra News: गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह आज शनिवार को अपने परिजनों के साथ ताजनगरी पहुंची. जहां सबसे पहले उन्होंने आगरा फोर्ट का दीदार किया. आगरा फोर्ट का दीदार करने के बाद शाम लगभग 4 बजे वो ताजमहल देखने पहुंची. इसके बाद सोनल शाह ने शिल्पग्राम में चल रहे हुनर हाट का भी अवलोकन किया.

बताते चलें कि अमित शाह की पत्नी सोनल शाह अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ आगरा आई हुई थी. आगरा के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण करने के बाद वह शाम लगभग 6 बजे हुनर हाट पहुंची. हुनर हाट में विभिन्न राज्यों से आए शिल्पियों की स्टॉलों का अवलोकन भी किया.

वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के सिंगर व कव्वाल अल्ताफ राजा भी आगरा में पहुंच चुके हैं. शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हाट में सांस्कृतिक संध्या पर अल्ताफ राजा अपनी नज्म से समां बांधेंगे. उनकी विख्यात नज़्म ‘तुम तो ठहरे परदेसी’ गाने से अन्य मशहूर नजरों का पिटारा खुलेगा जिस पर वहां घूमने आए ताज नगरी वासी झूमने पर मजबूर होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




