ePaper

Himachal Pradesh Election 2022: लोकतंत्र के त्योहार में कई दिग्गज नेता हुए शामिल, देखें तस्वीरें

Updated at : 12 Nov 2022 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
Himachal Pradesh Election 2022: लोकतंत्र के त्योहार में कई दिग्गज नेता हुए शामिल, देखें तस्वीरें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए मतदान जारी है. लोकतंत्र के इस त्योहार में भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दलों के नेताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 37.19 फीसदी मतदान दर्ज़ हुआ.

विज्ञापन
undefined

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 68 सीटों पर मतदान जारी है. प्रदेश भर में 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनपर वोटिंग शाम के 5 बजे तक होगी. मतदान शुरू होते ही भाजपा, कांग्रेस समते कई दलों के दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अपने परिवार के साथ बिलासपुर के विजयपुर मतदान केंद्र पर पहुंच मतदान किया. इस दौरान नड्डा ने मतदाताओं से ट्वीट कर सुशासन प्रिय और विकासवादी सरकार चुनने की अपील की.

undefined

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया. अनुराग ठाकुर ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, हमारा वोट..विकास को, विश्वास को घरों से निकलें, हिमाचल के स्वर्णिम भविष्य के लिए वोट जरूर करें. इसके अलावा मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कई राज्यों में हमारी सरकार दोबारा बनी इसलिए इस बार भी ऐसा होगा. क्योंकि सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं.

undefined

हिमाचल कांग्रेस इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और शिमला ग्रामीण से उनके बेटे विक्रामादित्य सिंह ने रामपुर के मतदान केंद्र पर मतदान किया. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 से 45 सीट पर जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करने जा रही है. उन्होंने कहा, राज्य के लोगों से कांग्रेस ने जो वादा किया है सत्ता में आने के बाद उसे पूरा किया जाएगा.

undefined

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने शिमला के लॉन्गवुड में मतदान किया. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “रिवाज नहीं बदलेगा, सरकार बदलेगी, परिवर्तन होगा. आम आदमी पार्टी को कुछ नहीं मिलेगा, उनका चेहरा सामने आ गया है. वह भाजपा की B टीम है और वोट काटने के लिए हैं.

undefined

राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मतदान करने से पहले मंडी के सराज में एक मंदिर में दर्शन किए. इसके बाद जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान किया. उन्होंने कहा, “मेरा लोगों से अनुरोध है कि आप मतदान के लिए जरूर जाएं और प्राथमिकता के आधार पर जाएं. आप ज्यादा से ज्यादा वोट करें.

विज्ञापन
Piyush Pandey

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola