Hero Passion Plus: नये अवतार में बेहतर फीचर्स के साथ आयी पैशन प्लस मोटरसाइकिल, देखें कीमत और खूबियों की डीटेल

Updated:
विज्ञापन
Hero Passion Plus: नये अवतार में बेहतर फीचर्स के साथ आयी पैशन प्लस मोटरसाइकिल, देखें कीमत और खूबियों की डीटेल

2023 Hero Passion Plus – हीरो मोटोकॉर्प की नयी पैशन प्लस में राइडर और सवारी के लिए आरामदायक लंबी सिंगल सीट दी गई है. इसका कंफर्टेबल अर्गोनॉमिक ट्रायंगल पैटर्न खास है, जो राइडर के लिए राइडिंग को आरामदायक बनाता है. इस कम्यूटर मोटरसाइकिल में जगह-जगह लगे स्टाइलिश ग्राफिक्स, इसे फ्रेश लुक देते हैं.

विज्ञापन

New Hero Passion Plus Price Features: टू-व्हीलर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी आइकॉनिक मोटरसाइकिल पैशन प्लस को नये अंदाज में लॉन्च किया है. हीरो की नयी पैशन प्लस मोटरसाइकिल बेहतर स्टाइल, कंफर्ट और फीचर्स के साथ आयी है. इस तरह पैशन प्लस अब डेली कम्यूट के लिए ग्राहकों की बेहतर चॉइस के रूप में सामने आयी है.

2023 Hero Passion Plus Price

नयी पैशन प्लस की दिल्ली में एक्स शोरूम प्राइस 76,301 रुपये रखी गई है और अब यह देशभर के हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. नयी पैशन प्लस मोटरसाइकिल को स्पोर्ट्स रेड के साथ ब्लैक, ब्लैक के साथ नेक्सस ब्लू और ब्लैक के साथ हेवी ग्रे जैसे 3 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.

Also Read: Hero MotoCorp का ई-स्कूटर VIDA V1 Pro हुआ महंगा, यहां देखें नयी कीमत
2023 Hero Passion Plus Looks

हीरो मोटोकॉर्प की नयी पैशन प्लस में राइडर और सवारी के लिए आरामदायक लंबी सिंगल सीट दी गई है. कंफर्टेबल अर्गोनॉमिक ट्रायंगल पैटर्न खास है, जो राइडर के लिए राइडिंग को आरामदायक बनाता है. इस कम्यूटर मोटरसाइकिल में जगह-जगह लगे स्टाइलिश ग्राफिक्स, इसे फ्रेश लुक देते हैं.

2023 Hero Passion Plus Features

हीरो पैशन प्लस 2023 के डिजिटल एनालॉग क्लस्टर में स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, ओडोमीटर, फ्यूल गेज, i3S बटन, साइड-स्टैंड इंडिकेटर, हेडलाइट इंडिकेटर और टर्न इंडिकेटर्स जैसी खूबियां दिखेंगी और इससे राइडिंग आसान होगी. इस मोटरसाइकिल में इंटिग्रेटेड मोबाइल चार्जिंग पोर्ट भी है, जो राइडर को चलते-फिरते फोन चार्ज करने की सहूलियत देता है. इस बाइक में सेगमेंट का सबसे बड़ा यूटिलिटी केस भी दिया गया है.

2023 Hero Passion Plus Engine & Power

नयी हीरो पैशन प्लस में 100cc का BS-VI और OBD-2 कंप्लायंट इंजन दिया गया है, जो 8000 rpm पर 5.9 किलोवॉट का पावर आउटपुट और 6000 rpm पर 8.05 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए यह मोटरसाइकिल पेटेंटेड i3S टेक्नॉलॉजी से लैस है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola