Hero MotoCorp का ई-स्कूटर VIDA V1 Pro हुआ महंगा, यहां देखें नयी कीमत

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर सब्सिडी घटने के बाद अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा वी1 प्रो (Vida V1 Pro) की कीमत में लगभग 6,000 रुपये की बढ़ोतरी की है.
Hero Vida V1 Pro Price Hike: टू-व्हीलर बनानेवाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर सब्सिडी घटने के बाद अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा वी1 प्रो (Vida V1 Pro) की कीमत में लगभग 6,000 रुपये की बढ़ोतरी की है. यह वृद्धि एक जून से लागू हो गई है.
हीरो मोटोकॉर्प का प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा वी1 प्रो अब फेम-दो सब्सिडी और पोर्टेबल चार्जर सहित 1,45,900 रुपये में उपलब्ध होगा. यह पहले के दाम से करीब 6,000 रुपये की वृद्धि है.
Also Read: Hero Vida V1 से लेकर Ola S1 तक, 1.5 लाख रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
इस बारे में एक डीलर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फेम-दो के तहत एक जून से सब्सिडी में कटौती का ज्यादातर बोझ कंपनी ने खुद वहन किया और ग्राहकों पर इसका काफी सीमित भार डाला है.
इस बारे में कंपनी से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी. भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए अधिकतम सब्सिडी सीमा को (कारखाना मूल्य) 40 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया है.
Also Read: Hero Vida V1 vs TVS iQube: कौन इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेहतर, जानें
उद्योग के सूत्रों के अनुसार, फेम-दो में संशोधन के बाद सब्सिडी में लगभग 32,000 रुपये प्रति इकाई की कमी आयी है. पहले ही कई इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक मॉडलों के दाम बढ़ा चुकी हैं.
टीवीएस मोटर ने कहा है कि फेम-दो योजना में संशोधन के बाद उसने अपने मॉडल आईक्यूब (TVS iQUBE) का दाम संस्करणों के आधार पर 17,000 से 22,000 रुपये बढ़ाया है. (भाषा इनपुट के साथ)
Also Read: Bajaj Chetak और TVS iQube में से कौन Electric Scooter है बेस्ट? यहां जानें कीमत और खूबियों में अंतर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










