Hathras News: हाथरस में ट्रैक्टर निकालने के विवाद में फायरिंग, बेटे की मौत, पिता घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Oct 2021 12:04 PM
बताया जाता है विवाद में रोबिन (24) की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. रोबिन के पिता अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में सभी को हाथरस बागला जिला अस्पताल में लाया गया. जहां डॉक्टरों ने अशोक के पुत्र रोबिन को मृत घोषित कर दिया. दूसरी तरफ घायल पिता का उपचार किया जा रहा है.
Hathras News: हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के चंदैया गांव में ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी. इससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई. मृतक रोबिन के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है.
बताया जाता है विवाद में रोबिन (24) की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. रोबिन के पिता अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में सभी को हाथरस बागला जिला अस्पताल में लाया गया. जहां डॉक्टरों ने अशोक के पुत्र रोबिन को मृत घोषित कर दिया. दूसरी तरफ घायल पिता का उपचार किया जा रहा है.
Also Read: Kanpur News: आगरा के बाद कानपुर पुलिस की किरकिरी, मालखाने से लाखों के जेवर गायब
मृतक के पिता अशोक ने बताया कि गांव की सड़क से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में योगेश और संदीप ने फायरिंग की है. इसमें उनके बेटे की मौत हो गई. घायल का उपचार कर रहे सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि यहां जिन्हें लाया गया, उसमें एक पहले ही डेड हो चुका है. घायल का उपचार किया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है.
(रिपोर्ट: आयुष तिवारी, कानपुर)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










