ePaper

Har Ghar Tiranga Campaign: आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न, जागरूकता के लिए मुखिया को भी मिली जिम्मेदारी

Updated at : 11 Aug 2022 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
Har Ghar Tiranga Campaign: आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न, जागरूकता के लिए मुखिया को भी मिली जिम्मेदारी

Har Ghar Tiranga Campaign: देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. इसे आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है. पहली बार देशवासियों को अपने-अपने घरों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है. इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी मुखिया को भी दी गयी है.

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga Campaign: देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. इसे आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है. आजाद भारत के इतिहास में पहली बार देशवासियों को अपने-अपने घरों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है. झारखंड में जागरूकता को लेकर सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के छोटे बच्चों एवं शिक्षकों से लेकर सरकारी महकमा तक जुटा है. 13 से लेकर 15 अगस्त तक गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के गली-मोहल्ले के घरों में तिरंगा लगाने की तैयारियां की जा रही हैं. इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी मुखिया को भी दी गयी है.

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की तैयारी

झारखंड में हर घर तिरंगा अभियान के तहत गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड मुख्यालय में तिरंगा झंडा लगाया गया. हर-घर तिरंगा लगाने के अभियान को सफल बनाने को लेकर बगोदर प्रखंड मुख्यालय में मुखिया के बीच तिरंगा झंडा का वितरण किया गया. बगोदर प्रखंड की सभी पंचायतों में तिरंगा लगाया जायेगा. इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को यह जवाबदेही दी गयी है कि हर वार्ड में भी तिरंगा लगाया जाये. इस दौरान अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख बोले, गढ़वा में सुखाड़ की स्थिति भयावह, ये है तैयारी

13-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने की अपील

आपको बता दें कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की गयी है. इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है. आम लोगों की सुविधा के लिए तिरंगा बगोदर के डाक घर से 25 रुपये की कीमत में वितरित किया जा रहा है. इस बाबत डाकपाल टेकलाल रजक ने बताया कि डाक घर में शुक्रवार को झंडा आने वाला है. यहां से खरीदारी कर सकते हैं.

Also Read: Raksha Bandhan 2022 : झारखंड में बहन ने किडनी देकर बचाई थी अपने भाई की जान, ऐसे निभाया था अपना कर्तव्य

रिपोर्ट : कुमार गौरव, बगोदर, गिरिडीह

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola