ePaper

Happy Father's Day 2020: बॉलीवुड की 10 सबसे मशहूर बाप-बेटी की जोड़ी, जिनके होने से बॉलीवुड गुलजार है...

Updated at : 20 Jun 2020 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
Happy Father's Day 2020:  बॉलीवुड की 10 सबसे मशहूर बाप-बेटी की जोड़ी, जिनके होने से बॉलीवुड गुलजार है...

fathers day 2020 10 bollywood father daughter jodi : बाप-बेटी का रिश्‍ता बेहद खास होता है. जब भी पिता और बेटी के प्‍यार भरे रिश्‍ते की बात आती है तो सारी चीजें पीछे छूट जाती है.बाप-बेटी का रिश्‍ता अनूठा होता है. 21 जून को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. लेकिन यह पहला मौका होगा जब इसे डिजिटल तरीके से मनाया जाएगा.

विज्ञापन

Fathers Day 2020 : बाप-बेटी का रिश्‍ता बेहद खास होता है. जब भी पिता और बेटी के प्‍यार भरे रिश्‍ते की बात आती है तो सारी चीजें पीछे छूट जाती है.बाप-बेटी का रिश्‍ता अनूठा होता है. 21 जून को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. लेकिन यह पहला मौका होगा जब इसे डिजिटल तरीके से मनाया जाएगा. इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों की बात भला कैसे ने हो. इंडस्ट्री में पिता-बेटी की कई जोड़ियों हैं जिनके खूबसूरत रिश्‍ते ने हमेशा की ध्‍यान खींचा है. मिलिए बॉलीवुड की 10 सबसे मशहूर जोड़ियों से….

undefined

प्रकाश पादुकोण दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण अपने पापा प्रकाश पादुकोण के साथ एक खास बान्डिंग शेयर करती हैं. वह अक्‍सर पापा के साथ तसवीरें शेयर करती रहती हैं. कई बार ऐसा मौका आया है जब वह उनके बारे में बात करती हुई भावुक हो गई हैं.

undefined

शाहरुख खान सुहाना खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ एक खास रिश्‍ता साझा करते हैं. शाहरुख ने कई बार जाहिर किया है कि उनकी बेटी सुहाना उनकी जिंदगी में कितनी महत्‍वपूर्ण जगह रखती हैं.

undefined

अनिल कपूर सोनम कपूर

‘झक्‍कास’ एक्‍टर अनिल कपूर बेटी सोनम कपूर को बेहद प्‍यार करते हैं. दोनों की कई खूबसूरत तसवीरें सोशल मीडिया पर मौजूद है. सोनम कपूर ने कई बार पापा के साथ अपने बचपन के लम्‍हों को शेयर किया है.

undefined

अजय देवगन न्‍यासा

अजय देवगन का बेटी न्‍यासा के प्रति केयरिंग नेचर अक्‍सर सामने आता है. अजय कई बार बेटी को ट्रोल करनेवालों को करारा जवाब दे चुके हैं. दोनों की कई खूबसूरत तसवीरें सोशल मीडिया पर मौजूद है.

undefined

सैफ अली खान सारा अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड की फेमस स्‍टारकिड्स में से एक हैं. सारा अपनी मां के साथ रहती हैं लेकिन वह अपने पापा सैफ के साथ भी खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं. दोनों की कई तसवीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है.

undefined

शक्ति कपूर श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर का कई मौकों पर बेटी के लिए केयरिंग नेचर सामने आया है. उन्‍होंने कई इंटरव्‍यू में बेटी संग अपने खास रिश्‍ते की खूबसूरती को बयां किया है.

undefined

सुनील शेट्टी आथिया शेट्टी

अभिनेत्री आथिया शेट्टी अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ खास रिश्‍ता साझा करती हैं. दोनों की कई तसवीरें इसका सबूत है.

undefined

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और सोनाक्षी सिन्‍हा

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और सोनाक्षी सिन्‍हा के बीच भी खास बॉन्डिंग है. शत्रुघ्‍न सिन्‍हा कई मौकों पर बता चुके हैं कि वह सोना से कितना प्‍यार करते हैं.

undefined

जितेंद्र एकता कपूर

दिग्‍गज अभिनेता जितेंद्र और उनकी बेटी एकता कपूर को खूबसूरत रिश्‍ता किसी से छुपा नहीं है. कई मौकों पर एकता कपूर ने इस बात को माना है कि उनकी सफलता में बहुत बड़ा हाथ उनके पिता का है.

undefined

मुकेश भट्ट आलिया भट्ट

आलिया भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के साथ खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं. आलिया कई बार पिता के साथ अपने खास रिश्‍ते के बारे में बोलते हुए अपने आंसू रोक नहीं पाई हैं. दोनों की खूबसूरत तसवीरें अक्‍सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola