Google Chrome को तुरंत करें अपडेट, इग्नोर किया तो होगा बड़ा नुकसान
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Feb 2024 11:32 AM
CERT-In ने Google Chrome OS के पुराने वर्जन में संभावित खतरों के बारे में चेतावनी जारी की है. ये कमजोरियां रिमोट अटैकर्स को हानिकारक कोड एग्जिक्यूट कर सकती हैं.
Google Chrome High Risk Alert : भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पाॅन्स टीम (CERT-In) ने गूगल क्रोम (Google Chrome) यूजर्स के लिए हाई रिस्क वॉर्निंग जारी की है. यह चेतावनी क्रोम ओएस (Chrome OS) में मौजूद खामियों को लेकर जारी की गई है. साइबर सिक्योरिटी पर काम करनेवाली सरकारी संस्था ने गूगल क्रोम को अपडेट करने की सलाह दी है. यह चेतावनी CIVN-2024-0031 के तहत जारी की गई है.
Chrome को तुरंत अपडेट करें
CERT-In ने Google Chrome OS के पुराने वर्जन में संभावित खतरों के बारे में चेतावनी जारी की है. इसमें कहा गया है कि खामियों को दूर करने के लिए और भविष्य में किसी खतरे से बचाव के लिए यूजर्स अपने ब्राउजर को 114.0.5735.350 या नये वर्जन में अपडेट कर लें. ये कमजोरियां रिमोट अटैकर्स को हानिकारक कोड एग्जिक्यूट कर सकती हैं. साथ ही इनसे सिक्योरिटी सॉल्यूशन बायपास होने, रूट प्रिविलेज प्राप्त होने या प्रभावित सिस्टम पर सर्विस बाधित होने का रिस्क है.
Also Read: VIDEO: Google लाया LUMIERE AI मॉडल, अब चुटकियों में टेक्स्ट से बना पाएंगे वीडियो
यूजर्स की निजी जानकारी चोरी होने का खतरा
सरकारी साइबर सिक्योरिटी एजेंसी की ओर से यह कहा गया है कि गूगल क्रोम को अपडेट करने की जरूरत है. इसमें कुछ ऐसी कमियां हो सकती हैं, जो यूजर्स की सिक्योरिटी को लेकर खतरा उत्पन्न कर सकती हैं. अगर गूगल क्रोम को अपडेट नहीं किया जाता है, तो हैकर्स इसका फायदा उठाकर यूजर्स की निजी जानकारी चुरा सकते हैं. ऐसे में सभी यूजर्स को क्रोम ओएस अपडेट कर लेना चाहिए. सुरक्षा नोट LTS चैनल पर 114.0.5735.350 (प्लैटफॉर्म संस्करण 15437.90.0) से पहले के Google Chrome OS संस्करणों से जुड़े जरूरी खतरों के बारे में बताया गया है.
गूगल क्रोम अपडेट करने के स्टेप्स –
गूगल क्रोम को अपडेट करने के लिए यूजर्स को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत होगी –
स्टेप 1 : आपको सबसे पहले गूगल क्रोम को ओपन कर लेना है
स्टेप 2 : विंडो के टॉप राइट कॉर्नर में जाना है और इसके बाद तीन डॉट्स पर टैप करना है
स्टेप 3 : यहां Help का ऑप्शन दिखाई देगा और इसके बाद गूगल क्रोम सेलेक्ट करना है
स्टेप 4 : अगर आपको यहां अपडेट अवेलेवल दिखाइ दे रहा है, तो उसे इंस्टॉल कर लेना है
स्टेप 5 : जब आप इसे इंस्टॉल कर लेंगे, तो यह ऑटोमैटिकली अपडेट हो जाएगा.
Also Read: Gmail में आया खास फीचर, ऑनलाइन शॉपिंग के बाद पैकेज ट्रैकिंग की मिलेगी सहूलियत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










