गिरिडीह बस दुर्घटना : देवघर से लौट रहे कांवरियों ने कैसे बचायी यात्रियों की जान, देखें PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

शनिवार की रात गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 23 यात्री घायल हुए हैं. इस दौरान वहीं से गुजर रहे कांवरियों के जत्थे ने इंसानियत दिखायी और फौरन पुल से नीचे उतरकर बचाव में जुट गए.

विज्ञापन
undefined

रांची से गिरिडीह आ रही एसी आलीशान बस शनिवार की रात हादसे का शिकार हो गई. गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क के पीरटांड़ के पास बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे बराकर नदी में गिर गयी. इस घटना में बस के परखच्चे उड़ गए. हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 23 गंभीर रूप से घायल हैं.

विज्ञापन
undefined

दुर्घटना के बाद सासाराम के कांवरियों का एक जत्था देवघर से लौट रहा था. उन लोंगों ने बस को नदी में गिरते देखा तो तत्काल अपने वाहन रोका और पुल से नीचे उतरे.

undefined

पुल से नीचे उतरकर कांवरियों ने बस में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया. इससे कई लोगों की जान बच गयी, लेकिन इस दर्दनाक हादसे ने कुछ लोगों की जान भी ले ली.

undefined

इसके बाद स्थानीय लोग भी बचाव में जुट गये, जहां बस गिरी वहां पानी कम होने से यात्री डूबने से बच गये.

undefined

घटना की सूचना मिलने पर केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी रात में ही मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा कि ‘बस रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी. यह बहुत बड़ा हादसा है. लोग राहत कार्य में लगे हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही मैं पहुंची. मैंने देखा कि गांव के लोग बस से घायल यात्रियों को निकाल रहे हैं. रात का समय है. इसके बाद भी गांव के बहुत सारे लोग राहत कार्य में जुटे हैं. प्रशासन की टीम भी मौजूद है. बड़ी बात यह है कि घटना के तुरंत बाद गांववाले सक्रियता के साथ राहत कार्य में जुट गये.’

undefined

बस दुर्घटना की खबर मिलते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर गिरिडीह के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से बात की और घायलों के समुचित इलाज सुनिश्चित कराने को कहा. घटना के बाद भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता घायलों की सेवा में जुट गये. वहीं, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान में लगे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola