Samsung Galaxy S24 की प्री-बुकिंग पर यहां मिल रही 22 हजार की छूट, देखें कहीं छूट न जाए मौका

Updated:
विज्ञापन
Samsung Galaxy S24 की प्री-बुकिंग पर यहां मिल रही 22 हजार की छूट, देखें कहीं छूट न जाए मौका

Samsung Galaxy S24 Pre Booking Get Rs 22000 Discount On Flipkart – सैमसंग की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी एस24 फोन की प्री-बुकिंग पर 22 हजार रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है.

विज्ञापन

Samsung Galaxy S24 Pre Booking Get Rs 22000 Discount On Flipkart : सैमसंग ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी एस24 की प्री-बुकिंग (Samsung Galaxy S24) लाइव कर दी है. यह फोन फ्लिपकार्ट की सेल में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है. फोन की प्री-बुकिंग पर 22 हजार रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है.

मालूम हो कि Samsung ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy सीरीज के तहत लेटेस्ट Galaxy S24 सीरीज के तीन स्मार्टफोन Galaxy S24, Galaxy S24 Plus और Galaxy S24 Ultra को हाल ही में लॉन्च किये हैं.

Galaxy S24 की प्री-बुकिंग पर कितनी छूट मिलेगी?

Samsung Galaxy S24 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग के लिए एचडीएफसी बैंक कार्ड के इस्तेमाल पर अधिकतम 5000 रुपये की इंस्टैंट छूट का लाभ उठाया जा सकता है. इसके साथ ही, 5000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. सैमसंग के इस लेटेस्ट फोन पर 9 माह के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है.

वहीं, अन्य बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से यह फोन खरीदने पर 10 हजार रुपये की छूट का लाभ लिया जा सकता है. इन सब के अलावा, सैमसंग के इस फोन पर 5000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट दी जा रही है. फोन की कीमत 79,999 रुपये से शुरू होकर 89,999 रुपये तक जाती है.

Also Read: Samsung Galaxy S24 Review: 80 हजार के बजट में कैसा है सैमसंग का यह स्मार्टफोन, यहां जानें

Samsung Galaxy S24 स्पेसिफिकेशन्स क्या हैं?

Galaxy S24 में 6.8 इंच की क्वॉड डिस्पले दी गई है. फोन में 200MP का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है. इसके अलावा, 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, 12MP टेलीफोटो लेंस के साथ 10MP एक अन्य लेंस दिया गया है. फोन के फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है.

पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है. यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रॉसेसर सपोर्ट के साथ आया है. यह हैंडसेट गैलेक्सी एआई से लैस है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के कई सारे फीचर्स दिये गए हैं.

Also Read: OnePlus की नयी 12 Series के स्मार्टफोन्स कैसे हैं? क्या है कीमत और कब से होगी सेल

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola