ePaper

T20 World Cup 2022: गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दी सलाह, बताया शाहीन अफरीदी के खिलाफ कैसा हो प्लान?

Updated at : 14 Oct 2022 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup 2022: गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दी सलाह, बताया शाहीन अफरीदी के खिलाफ कैसा हो प्लान?

टी20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को एक खस सलाह दी है. गंभीर ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को शाहीन अफरीदी का आक्रामक ढंग से सामना करना चाहिये, न कि उसके सामने विकेट बचाने के बारे में सोचना चाहिये.

विज्ञापन

ICC T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को भारत का सामना पाकिस्तान से होने वाला है. दोनों टीमें इस महामुकाबले के लिए तैयारीयों में जुटी है. इससे पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को सलाह दी है. गंभीर का मानना है कि भारत को पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का आक्रामक ढंग से सामना करना चाहिये, न कि उसके सामने विकेट बचाने के बारे में सोचना चाहिये. बता दें कि शाहिन अफरीदी ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में कहर बरपाया था और पाकिस्तान को पहली बार किसी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जीत दिलाई थी.

शाहीन अफरीदी के सामने विकेट बचाने की मत सोचो: गंभीर

गंभीर ने स्टार स्पोटर्स के एक कार्यक्रम में कहा, ‘शाहीन अफरीदी के सामने विकेट बचाने की मत सोचो. उसके खिलाफ रन बनाने के बारे में सोचो. जब आप विकेट बचाने के लिये खेलने लगोगे तो सब कुछ बहुत छोटा हो जायेगा. बैकलिफ्ट, फुटवर्क सब. टी20 क्रिकेट में इस सोच के साथ नहीं खेला जा सकता.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि वह खतरनाक गेंदबाज है लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को उसके खिलाफ रन बनाने ही होंगे. भारत के पास शीर्ष तीन या चार शानदार बल्लेबाज हैं जो अफरीदी के सामने रन बना सकते हैं.’

Also Read: T20 World Cup: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने की भविष्यवाणी, कहा- ये 4 टीमें हैं ट्रॉफी के दावेदार
इरफान पठान ने भारतीय गेंदबाजों को दी सलाह

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भारतीय गेंदबाजों को सलाह देते हुए कहा, ‘बाबर आजम या मोहम्मद रिजवान को जगह मत दो. रिजवान पावरप्ले में काफी आक्रामक खेलता है. बाबर को समय लगता है. इनके खेल को समझकर गेंदबाजी करनी होगी.’ आपको बता दें कि घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर रहे अफरीदी को आगामी टी20 विश्व कप में भारतीय बल्लेबाजों के लिये कड़ी चुनौती माना जा रहा है. भारत का सामना मेलबर्न में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा. (भाषा इनपुट)

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola