GATE 2023 Result: आज जारी हो सकता है गेट परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Mar 2023 10:11 AM

विज्ञापन

GATE 2023 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IIT Kanpur) गेट 2023 परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च को जारी कर सकता है. परिणाम आईआईटी कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होंगे जिसको अभ्यर्थी चेक कर सकेंगे

विज्ञापन

GATE 2023 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर आज, 16 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट 2023) के परिणामों की घोषणा करने जा रहा है. आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गेट का परिणाम शाम 4 बजे के बाद घोषित किया जाएगा. उम्मीदवार आवेदन पोर्टल gate.iitk.ac.in पर लॉगइन कर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं.

गेट रिजल्ट जारी होने का समय

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर द्वारा गेट 2023 का परिणाम जारी होने का फिलहाल कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है. जिसको लेकर यह माना जा रहा है कि रिजल्ट को पिछले ट्रेंड के अनुसार ही जारी किया जाएगा. पिछले ट्रेंड में गेट रिजल्ट आमतौर पर फर्स्ट हाफ में ही जारी किए जाते रहे हैं.

इस दिन आयोजित की गई थी परीक्षा

इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य और कला में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

गेट के आधार पर इन जगहों पर होगी सीधी भर्ती गेट स्कोर (GATE 2023 Score) के आधार पर भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में केंद्र सरकार में ग्रुप ए स्तर के पदों यानी सीनियर फील्ड ऑफिसर (टेली), सीनियर रिसर्च ऑफिसर (क्रिप्टो) और सीनियर रिसर्च ऑफिसर (एस एंड टी) के लिए सीधी भर्ती अब आधार पर की जा रही है.

GATE 2023 Result: ऐसे कर पाएंगे चेक

गेट 2023 रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं.

दूसरे चरण में वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.

लिंक पर क्लिक कर करने के बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट कर दें.

सबमिट करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा.

अंत में इसे चेक कर डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट भी लेकर रख लें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola