Live Updates

Ganesh Chaturthi 2023 Live: जय देव-जय देव, जय मंगल मूर्ति… के जयघोष के साथ गणेश पूजा शुरू, जाने पूजन विधि

Updated:
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2023 Live: आज यानी मंगलवार 19 सितम्बर 2023 को गणेश चतुर्थी मनाया जा रहा है. आज से दस दिनों तक रिद्धि-सिद्धि के प्रदाता व देवाधिदेव भगवान गणेश का आह्वान किया जायेगा. इसे लेकर घर-घर में पूजा की जा रही है. जय देव-जय देव, जय मंगल मूर्ति, दर्शनमात्रे मनःकामना पूर्ति… के जयघोष के साथ आज गणेश उत्सव की शुरुआत हो चुकी है. गणेशोत्सव भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तिथि के दिन तक चलता है. आज मंगलमूर्ति के मूर्तियों की स्थापना घर-घर की जाएगी. आइए जानते है मूर्ति स्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और पूजन सामग्री लिस्ट समेत पूरी जानकारी.

विज्ञापन

गणेश जी की पूजा करते समय कौन सा मंत्र बोलना चाहिए?

भगवान गणेश की पूजा करने समय इस मंत्र का जाप करने से प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।। गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।। इस मंत्र का जाप एक निश्चित संख्या यानी 1 से 10 माला जाप कर सकते हैं.

Ganesh Chaturthi 2023 Live: अंधेरे में भगवान की मूर्ति के दर्शन करना होता है अशुभ

अगर भगवान गणेश की मूर्ति के पास अंधेरा है तो ऐसे में उनके दर्शन न करें. दर्शन करने से पहले वहां अच्छे से लाइट की व्यवस्था हो इस बात को सुनिश्चित कर लें. अंधेरे में भगवान की मूर्ति के दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है.

Ganesh Chaturthi 2023 Live: गणेश पूजा में तुलसी का इस्तेमाल न करने की जानें वजह

भगवान गणेश की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल करना वर्जित है. दरअसल, तुलस��� ने भगवान गणेश को शादी का प्रस्ताव दिया था. जिसे गणेशजी ने स्वीकार नहीं किया और तुलसी ने उन्हें शाप दे दिया. इससे क्रोधित होकर भगवान गणेश ने भी उन्हें राक्षस से शादी करने का शाप सुना दिया.

Ganesh Chaturthi 2023 Live:बप्पा की मूर्ति गिर कर खंडित हो जाएं तो क्या करना चाहिए?

यदि कोई मूर्ति गिरकर खंडित हो जाए तो यह अपशकुन माना जाता है. यहां तक ​​कि भगवान के मुकुट का गिरना भी अपशकुन माना जाता है. ऐसी मूर्ति को बहते जल में विसर्जित कर देना चाहिए और नई मूर्ति स्थापित करनी चाहिए.

Ganesh Chaturthi 2023 Live: जब आएं बप्पा आपके घर तो करें इन चीजों से परहेज

अगर आप भी अपने घर में गणेशजी को स्थापित करते हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए. यह 10 दिवसीय त्योहार के दौरान प्याज -लहसुन ,मांसाहारी भोजन, अंडे, तंबाकू और शराब का सेवन बिलकुल न करें

Ganesh Chaturthi 2023 Live: गणेश मूर्ति स्थापना विधि

सबसे पहले चौकी पर गंगाजल छिड़कें और इसे शुद्ध कर लें.

इसके बाद चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर अक्षत रखें.

भगवान श्रीगणेश की मूर्ति को चौकी पर स्थापित करें.

अब भगवान गणेश को स्नान कराएं और गंगाजल छिड़कें.

मूर्ति के दोनों ओर रिद्धि-सिद्धि के रूप में एक-एक सुपारी रखें.

भगवान गणेश को पुष्प अर्पित करें.

भगवान गणेश को दूर्वा घास भी अर्पित करें.

भगवान गणेश को सिंदूर लगाएं.

भगवान गणेश का ध्यान करें.

गणेश जी को भोग भी लगाएं.

आप गणेश जी को मोदक या लड्डूओं का भोग भी लगा सकते हैं.

इसके बाद भगवान गणेश की आरती जरूर करें.

विज्ञापन
विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola