Samsung Galaxy Ring से उठा पर्दा, AI आधारित फीचर्स के साथ रखेगी हेल्थ पर नजर

Galaxy Unpacked 2024) इवेंट में Samsung Galaxy S24, S24+ और S24 Ultra लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने अपनी बहुप्रचारित Samsung Galaxy Ring से भी पर्दा उठा दिया है.
Samsung Galaxy Ring : दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड (Galaxy Unpacked 2024) इवेंट में Samsung Galaxy S24, S24+ और S24 Ultra लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने अपनी बहुप्रचारित Samsung Galaxy Ring से भी पर्दा उठा दिया है.
सैमसंग ने अपने अनपैक्ड इवेंट में Galaxy Ring और Galaxy Smart Watch को भी पेश किया है. इन दोनों ही डिवाइसेस में कंपनी ने कई सारे एडवांस फीचर्स उपबल्ध कराये हैं. आपको बता दें कि सैमसंग के इस मेगा इवेंट के पहले से ही Galaxy Ring चर्चा में बनी हुई थी. पिछले कई महीनों से गैलेक्सी रिंग को लेकर लीक्स सामने आ रहे थे.
Also Read: Apple vs Samsung : ऐपल ने सैमसंग से छीना नंबर-1 का ताज, यहां जानें टॉप-5 में कौन-कौनसैमसंग ने अपनी इस स्मार्ट डिवाइस Samsung Galaxy Ring के संबंध में हालांकि बहुत ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन यह संभवतः AI आधारित हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स से लैस होगी. कंपनी ने Galaxy Unpacked Event के दौरान इस स्मार्ट रिंग से पर्दा हटाते हुए इसकी एक झलक दिखाई गई.
Surprise. Here comes the Galaxy Ring😲 pic.twitter.com/KqhKKQ9Asz
— SamMobile – Samsung news! (@SamMobiles) January 17, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिंगर एक्सेसरी Samsung Health App का इस्तेमाल करेगी और सैमसंग स्मार्टवॉच में दिये जाने वाले फीचर्स को कॉम्प्लीमेंट करेगी. टेक दिग्गज ने इसे Powerful and Accessible वेलनेस गैजेट का नाम दिया है. इन कुछ डीटेल्स के अलावा, रिंग की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता के बारे में जानकारी सामने आनी अभी बाकी है. सैमसंग ने अपने अस इनोवेटिव प्रोडक्ट के बारे में कहा है कि गैलेक्सी रिंग एक इंटेलीजेंट रिंग है, जो यूजर की हेल्थ पर लगातार नजर रखेगी.
Also Read: Noise Luna Ring की भारत में एंट्री, आसानी से चेक करें अपना हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवलस्मार्टफोन Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus और Samsung Galaxy S24 Ultra 5G को लॉन्च किया. तीनों स्मार्टफोन में कंपनी ने एडवांस्ड एआई फीचर्स उपलब्ध कराये हैं. S24 सीरीज के टॉप मॉडल Galaxy S24 Ultra 5G को टाइटेनियम बॉडी और 200 मेगापिक्सल कैमरे से लैस किया गया है. सीरीज के तीनों स्मार्टफोन में कई सारे एआई असिस्टेंट के फीचर्स दिये गए हैं. Galaxy S24 Ultra 5G में 12GB रैम के साथ 1TB तक की स्टोरेज से लैस है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










