Gadar के विलेन अमरीश पुरी की बेटी दिखने में हैं काफी खूबसूरत, बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को करती हैं फेल, PHOTOS

Updated:
विज्ञापन
Gadar के विलेन अमरीश पुरी की बेटी दिखने में हैं काफी खूबसूरत, बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को करती हैं फेल, PHOTOS

Amrish Puri Daughter Namrata Puri: मनोरंजन जगत के विलेन और परफेक्ट एक्टर अमरीश पुरी उन दिग्गज अभिनेता में से एक हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया. आज हम उनकी बेटी नम्रता पुरी के बारे में बताएंगे. जानिये उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में…

विज्ञापन

Amrish Puri Daughter Namrata Puri: बॉलीवुड इंडस्ट्री के विलेन कहें या गदर के अशरफ अली हर कैरेक्टर में अमरीश पुरी छा गए. उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था. उनके डायलॉग आज भी काफी फेमस हैं. हालांकि एक्टर ने साल 2005 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. आज हम उनकी बेटी नम्रता पुरी के बारे में बताएंगे, जो खूबसूरती में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती है, नम्रता भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन अपनी ग्लैमरस अदाओं से सुर्खियों में बनी रहती है.

कौन है अमरीश पुरी की बेटी

नम्रता पुरी को अपनी पापा की तरह बॉलीवुड में कुछ खासा इंटरेस्ट नहीं है. वह पेश से सिविल इंजीनियर है और फिल्में करने का कोई खास इरादा नहीं है. वह पैपराजी और लाइमलाइट से काफी दूर रहना पसंद करती हैं. नम्रता का अपना खुद का क्लोदिंग ब्रांड है, वो कई एक्सपेंसिव कपड़े डिजाइन करती है. उनकी डिजाइन की कई ड्रेसेस बड़ी-बड़ी मॉडल पहनती हैं. नम्रता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह एक से बढ़कर एक फोटोज शेयर करती है, जिसे देखकर फैंस आहे भरते हैं और कहते हैं कि वह फिल्मों में क्यों नहीं आती हैं.

गदर में नजर आए थे अमरीश पुरी

अमरीश पुरी साल 2001 में सुपरहिट फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ में नजर आए थे. फिल्म में सनी देओल के खिलाफ दीवार की तरह खड़े रहे अमरीश पुरी अशरफ अली का किरदार निभा कर उसमें जान डाल दी थी. अशरफ अली के किरदार में उनकी आंखों से नफरत के शोले बरसते नजर आए थे. हालांकि गदर 2 में उनकी कमी फैंस को जरूर खलेगी.

Also Read: Gadar 2 एक्टर सनी देओल ने जब अनिल कपूर का दबा दिया था गला, सेट पर मच गया था बवाल, हैरान कर देगी वजह
प्रेम पुजारी से की करियर की शुरुआत

अमरीश पुरी (Amrish Puri) को शुरू से एक्टिंग का ही शौक था. शुरुआती समय में उन्हें कई प्रोड्यूसर ने रिजेक्ट किया, लेकिन उन्होंने एक्टिंग नहीं छोड़ी और थिएटर की तरफ रुख किया. 1970 में उन्होंने देव आनंद की फिल्म ‘प्रेम पुजारी’ में छोटा सा रोल प्ले किया. फिल्मों में अमरीश पुरी का विलेन किरदार कई हीरों पर भारी पड़ता दिखा, लेकिन 12 जनवरी 2005 को 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. फिल्मों में दमदार अभिनय और बेहतरीन डायलॉग के लिए अमरीश पुरी को कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola