Gadar 2 में तहलका मचाएगा ये खतरनाक विलेन, अमरीश पुरी की लेगा जगह? जानें यहां
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Jun 2023 6:38 AM
फिल्म गदर 2 में कई नये चेहरों की एंट्री हुई है, जिसमें सिमरत कौर, लव सिन्हा का नाम शामिल है. हालांकि दर्शक को फिल्म में अशरफ अली की झलक नहीं दिखाई देगी. अभिनेता अब इस दुनिया में नहीं है.
Gadar 2: सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर का दूसरा पार्ट काफी समय से चर्चा में है. फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हुए गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. अमीषा पटेल एक बार फिर गदर 2 में सनी देओल के साथ नजर आएंगी. हालांकि कुछ चेहरों को दर्शक मिस करेंगे, जिनमें अमरीश पुरी का नाम सबसे अहम है. एक्टर की जगह पठान अभिनेता मनीष वाधवा लेंगे.
फिल्म गदर 2 में कई नये चेहरों की एंट्री हुई है, जिसमें सिमरत कौर, लव सिन्हा जैसों का नाम शामिल है. हालांकि दर्शक को फिल्म में अशरफ अली की झलक नहीं दिखाई देगी. अभिनेता अब इस दुनिया में नहीं हैं, इसलिए उनकी जगह मनीष वाधवा ले रहे है. मनीष के ऊपर अपने किरदार के साथ न्याय करने का काफी दबाव है. मूवी में वो एक अलग रोल में दिखेंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो वो एक पाकिस्तानी आर्मी अफसर का किरदार प्ले करते दिखेंगे.
दैनिक भास्कर से बातचीत में मनीष वाधवा ने बताया कि, दूसरे पार्ट में जनरल विभाजन से 24 साल बाद का है. यहां कोई प्रॉस्थेटिक का इस्तेमाल नहीं किया है. उनकी मूंछें हैं और दो से तीन अलग लुक हैं. गदर में अमरीश पुरी वाले किरदार को लेकर उन्होंने कहा था, अमरीश पुरी ने जिस तरह से अशरफ अली का किरदार निभाया था, उसकी कोई तुलना ही नहीं है. इसी वजह से उनके किरदार को रिप्लेस नहीं किया गया है. मैंने भी नहीं. उन्होंने सकीना के पिता का किरदार निभाया था. गदर 2 में मेरा रोल एक जनरल का है.
Also Read: Gadar: इन 3 बड़े शहरों में होगा ‘गदर’ का स्पेशल प्रीमियर, सनी देओल से मिलने का मौका, नोट कर लें टाइम और जगह
गदर 2, 2001 में आई फिल्म गदर का सीक्वल है. फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष की कहानी का फोकस होगा, जो 20 साल आगे बढ़ेगा. तारा सिंह सरहद पार करेंगे, लेकिन इस बार सकीना के लिए नहीं बल्कि अपने बेटे के लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










