ePaper

कोच गोपीचंद से झगड़े से लेकर अजहरुद्दीन से अफेयर तक, ज्वाला गुट्टा का विवादों से रहा नाता

Updated at : 04 Jun 2023 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
कोच गोपीचंद से झगड़े से लेकर अजहरुद्दीन से अफेयर तक, ज्वाला गुट्टा का विवादों से रहा नाता

भारत की बैडमिंटन स्टार और अपने लुक्स और ग्लैमर के लिए मशहूर ज्वाला गुट्टा की हमेशा किसी न किसी कारण से खबरों में बनी रहती हैं. अपने बैडमिंटन करियर के दौरान ज्वाला का नाम कई विवादों में रहा.

विज्ञापन
undefined

भारत की बैडमिंटन स्टार और अपने लुक्स और ग्लैमर के लिए मशहूर ज्वाला गुट्टा की हमेशा किसी न किसी कारण से खबरों में बनी रहती हैं. अपने बैडमिंटन करियर के दौरान ज्वाला का नाम कई विवादों में रहा. कभी देश के सबसे सफल बैडमिटंन कोच गोपीचंद से झगड़े की बात हो या भारत के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन से अफेयर की. आज हम आपको ज्वाला के जीवन से जुड़े कुछे बड़े विवादों के बारे में बताएंगे जिस कारण आज भी उनकी चर्चाएं होती है.

undefined

ज्वाला गुट्टा और और पुणेला गोपीचंद के बीच काफी विवाद हुआ था. दरअसल, ज्वाला ने गोपीचंद और बैडमिंटन एसोसिएशन पर अपने साथ भेदभाव का आरोप लगाया था. गुट्टा ने आरोप के साथ कहा था कि उनके टैलेंट को सिर्फ राजनीति की वजह से अनदेखा किया जाता रहा

undefined

अपने करियर के दौरान ज्वाला गुट्टा और भारत के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन के बीच नजदीकियों की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी. दोनों हैदराबाद के ही रहने वाले हैं. वहीं दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था. हालांकि आगे चलकर दोनों ने इस खबर को अफवाह बताया था.

undefined

ज्वाला गुट्टा की पर्सनल लाइफ अक्सर ही चर्चा में रहती है. उन्होंने दो शादियां की है. पहली शादी उन्होंने चेतन आनंद से की लेकिन यह शादी सिर्फ 6 साल में टूट गई. उस वक्त इसका कारण ज्वाला का शादी के साथ एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें खूब चल रही थी. बाद में पिछले साल उन्होंने विष्णु विशाल से शादी की थी

undefined

ज्वाला गुट्टा की मां चीन से हैं. इस कारण उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी किया जाता है. हालांकि ज्वाला हमेशा ट्रोलर्स को तगड़ा जवाब देती हैं. ज्वाला को भारत की सफल युगल बैडमिंटन खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है. उन्होंने अब तक 34 अंतर्राष्ट्रीय खिताबों के अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक भी जीता है. ज्वाला को उनकी उपलब्धियों के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है.

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola