AI Pin से लेकर Vision Pro तक, तकनीक की दुनिया में धूम मचाने आ रहे ये प्रोडक्ट्स

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Jan 2024 2:44 PM

विज्ञापन

हर बढ़ते दिन के साथ प्रौद्योगिकियां अधिक परिष्कृत एवं सक्षम होती जा रही हैं. ऐसे में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गयी है कि कौन-से नये गैजेट्स आयेंगे, कौन-सा नया इनोवेशन हमें चकित और प्रभावित करेगा और कौन-सी नयी तकनीक हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन जाएगी. आइए जानते हैं-

विज्ञापन

New Technology : तकनीक की दुनिया दिन पर दिन एडवांस्ड होती जा रही है. हर बढ़ते दिन के साथ प्रौद्योगिकियां अधिक परिष्कृत एवं सक्षम होती जा रही हैं. ऐसे में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गयी है कि कौन-से नये गैजेट्स आयेंगे, कौन-सा नया इनोवेशन हमें चकित और प्रभावित करेगा और कौन-सी नयी तकनीक हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन जाएगी. आइए जानते हैं तकनीक के क्षेत्र में क्या नया होने वाला है-

नये गैजेट्स मचायेंगे धूम

फोल्डेबल टैबलेट्स की रहेगी चर्चा

टेक दिग्गज आने वाले वर्ष में टैबलेट में अपने फोल्डेबल क्षितिज का विस्तार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि सैमसंग, ऐपल और गूगल फोल्डेबल टैबलेट पर काम कर रहे हैं. गूगल का फोल्डेबल पिक्सल टैबलेट गूगल आई/ओ 2024 में मुख्य भूमिका निभा सकता है. सैमसंग पहले ही फोल्डेबल टैबलेट लाने की पुष्टि कर चुका है, वहीं ऐपल भी फोल्डेबल आईपैड के साथ आश्चर्यचकित कर सकता है.

Also Read: Drishti 10: आ गया पहला स्वदेशी ड्रोन, भारतीय नौसेना की ‘दृष्टि’ से दुश्मन का बचना नामुमकिन

स्मार्टफोन से ज्यादा स्मार्ट होगा एआइ पिन

जल्द ही रिस्ट वॉच की तरह पहना जानेवाला कंप्यूटर मार्केट में होगा. सैम ऑल्टमैन के स्टार्टअप ह्यूमन का एआइ पिन मार्च, 2024 से बाजार में उपलब्ध हो सकता है. इस छोटे से गैजेट को शरीर पर कहीं भी पहना जा सकता है. एआइ पिन में स्क्रीन नहीं है. यह एआई चैटबॉट के माध्यम से किसी भी जानकारी को किसी भी सतह पर दिखा सकता है. इसकी वॉइस और लेजर टेक्नोलॉजी कॉल, मैसेज, न्यूज समेत कोई भी जानकारी वॉल से लेकर हथेली तक पर डिस्प्ले कर सकती है. यह बोलकर भी जानकारी दे देगा. फिलहाल भारत में इस तकनीक को आने में थोड़ा समय लगेगा.

माइक्रोसॉफ्ट ला सकता है विंडोज 12

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने नये विंडोज के डेवलपमेंट पर काम शुरू कर दिया है. विंडोज के आगामी वर्जन में एआई-बेस्ड फीचर को लागू करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट इंटेल और एएमडी के साथ मिलकर काम कर रहा है. 2024 में नये विंडोज एडिशन को लॉन्च कर सकता है. इस नये विंडोज एडिशन का नाम विंडोज 12 होगा. माइक्रोसॉफ्ट अपने मौजूदा विंडोज वर्जन में भी नये फीचर्स को ऐड करेगा. कंपनी ने हाल में विंडोज 11 को अपडेट कर एआई-पावर्ड प्लगइन्स लॉन्च किये हैं.

Also Read: Traffic Challan से बचाएगा यह ऐप, इसके फीचर्स बड़े काम के हैं

पूरा होगा ऐपल विजन प्रो का इंतजार

मीडिया की हलचल बताती है कि जनवरी-फरवरी 2024 के आसपास एप्पल विजन प्रो-मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट बाजार में उपलब्ध हो सकता है. कंपनी के मुताबिक दो अल्ट्रा-हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले के साथ एप्पल विजन प्रो किसी भी स्थान को 100 फीट चौड़ी स्क्रीन और एडवांस स्पैटियल ऑडियो सिस्टम के साथ एक पर्सनल मूवी थियेटर में कंवर्ट कर सकता है. दुनिया के पहले स्पैटियल ऑपरेटिंग सिस्टम, विजन ओएस फीचर के साथ, विजन प्रो यूजर्स को डिजिटल कंटेंट के साथ इस तरह से बातचीत करने की सुविधा देगा, जिससे ऐसा महसूस होगा कि वह फिजिकल रूप से उनके स्थान पर मौजूद है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola