ePaper

French Open: पीवी सिंधु ने कड़े मुकाबले में हासिल की जीत तो साइना ने बीच में ही छोड़ा अपना मैच

Updated at : 28 Oct 2021 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
French Open: पीवी सिंधु ने कड़े मुकाबले में हासिल की जीत तो साइना ने बीच में ही छोड़ा अपना मैच

French Open Badminton: पिछले हफ्ते ही डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल तक जगह बनाने वाली सिंधु को पेरिस में फ्रेंच ओपन के पहले ही राउंड में कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

French Open Badminton: दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu) और लक्ष्य सेन ने बुधवार को यहां फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी, जबकि साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत बाहर हो गये, जिससे भारत के लिए दिन मिश्रित सफलता वाला रहा. सिंधु ने डेनमार्क की जूली डेवाल जेकबसन को महिला एकल के पहले दौर के मुकाबले में 21-15, 21-18 से शिकस्त दी, जबकि लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना (Saina Nehwal) जापान की सयाका ताकाहाशी के खिलाफ 11-21, 2-9 से पिछड़ने के बाद मुकाबले से हट गयीं.

सिंधु के रूप में भारत को सफलता मिली, तो देश और विश्व की पूर्व नंबर एक साइना नेहवाल को एक बार फिर से जल्दी ही टूर्नामेंट से विदा लेनी पड़ी. इस बार उनकी चोट ने कोर्ट छोड़ने पर मजबूर किया. साइना को उबेर कप फाइनल के दौरान ग्रोइन में चोट लगी थी और फिर से वह फिटनेस के लिए जूझती दिखीं. श्रीकांत, पारूपल्ली कश्यप और एचएस प्रणय को हालांकि शिकस्त का सामना करना पड़ा. रियो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले श्रीकांत ने जापान के शीर्ष वरीय केंतो मोमोता को कड़ी दी लेकिन हार से बच नहीं पाए.

Also Read: पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाना राजस्थान की टीचर को पड़ा भारी, हुईं गिरफ्तार, स्कूल ने किया टर्मिनेट

तीसरी वरीय सिंधु अगले मुकाबले में डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसन से भिड़ेंगी. लक्ष्य ने पुरुष एकल के आसान मुकाबले में आयरलैंड के एनहाट एनगुएन को 21-10, 21-16 से हराया. वह अगले दौर में सिंगापुर के लोह कीन युव के खिलाफ खेलेंगे. सौरभ वर्मा ने ब्राजील के यगोर कोएल्हो को 22-20, 21-19 से शिकस्त दी. वहीं डबल्स में भारत की बड़ी उम्मीद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में डेनमार्क के माथियास थीरी और मेइ सुरो को 37 मिनट में 21-19 21-15 से हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola