गुटूर गु से लेकर फिजिक्सवाला तक, अभी देख डालें अमेजन मिनी टीवी की ये शानदार वेब सीरीज वो भी बिल्कुल फ्री...

Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Jan 2024 5:35 PM

विज्ञापन

Web Series To Watch On Amazon Mini TV: अगर आप भी हैं शॉर्ट ड्यूरेशन वाली वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो आज ही फ्री में अमेजन मिनी टीवी की ये शानदार वेब सीरीज देख डालें. लिस्ट में गुटर गु, हम दो तीन चार जैसे सीरीज उपलब्ध हैं.

विज्ञापन
undefined

Web Series To Watch On Amazon Mini TV: अगर आप भी अपने रोज के जीवन में काफी ज्यादा व्यस्त और खुद के लिए कम समय मिलता है, जिसमें आप कुछ इंटरेस्टिंग देखना चाहते हैं तो अमेजन मिनी टीवी पर फ्री में कुछ वेब सीरीज और फिल्में देख सकते हैं.

undefined

गुटर गु

गुटर गु एक ड्रामा सीरीज है, जो कि कम उम्र के बच्चों पर आधारित है. इस सीरीज का निर्देशन साकिब पंडोर ने किया है और अश्लेषा ठाकुर, विशेष बंसल, और सतीश राय मुख्य किरदार में हैं. इस सीरीज की कहानी कुछ बच्चों के ऊपर है, जो टीन एज में अपने अंदर कई सारे बदलाव देखते हैं. ये वेब सीरीज ऐसी है कि इसे देखकर आपको भी अपने स्कूल और कॉलेज के दिन याद आ जाएंगे.

undefined

Who’s your Gynac

5 एपिसोड्स की सीरीज who’s your Gynac विदुषी कोठरी नामक एक डॉक्टर की कहानी है, जो एक 28 वर्षीय गाइनेकोलॉजिस्ट होती है. इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे वो लोगों की समस्याओं को बाकी डॉक्टरों से अलग तरीके से समझती है और उन समस्याओं से दूर करने में मदद करती है. इस सीरीज में डॉक्टरी के अलग साइड को दिखाया गया है जिसमें डॉक्टर अपने पेशेंट का दोस्त बनकर उसकी समस्या का समाधान करता है.

undefined

हम दो तीन चार

अमेजन टीवी की सीरीज हम दो तीन चार एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी है, जिसमें पति और पत्नी दोनों मिलकर अपने दो बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. इस सीरीज में एक मिडिल क्लास परिवार के स्ट्रगल को बेहद ही बखूबी से दिखाया गया है और कई लोग इस सीरीज से अपने जीवन को रिलेट कर सकते हैं. इस सीरीज में सुमुखी सुरेश और बिस्वा कल्याण रथ लीड रोल में मौजूद हैं.

Also Read: Maharani 3 OTT Release: हुमा कुरैशी की महारानी 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और टाइम
undefined

फिजिक्सवालाह

फिजिक्सवालाह एक ऐसा नाम है, जिसे देश दुनिया में लोग जानते हैं. ये सीरीज उसी महान शख़्सियत अलख पांडे पर बनाई गई है. इस सीरीज में उनके जीवन, उनके स्ट्रगल, और पढ़ाई के प्रति उनके पैशन को दिखाया गया है. सीरीज में उनके पूरे जीवन को बखूबी दर्शाया गया है. इस सीरीज में ये भी दिखाया गया है कि कैसे वो शून्य से शुरू करते हुए आज 4000 करोड़ के नेट वर्थ तक पहुंच गए हैं. इस सीरीज में अलख पांडे के किरदार को श्रीधर दुबे द्वारा निभाया गया है.

undefined

फर्जी मुशायरा

मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान स्टारर सीरीज फर्जी मुशायरा एक कॉमेडी सीरीज है, जिसमें वो अपने कॉमेडियन दोस्तों के साथ जमकर मुशायरे करते नजर आते हैं. उनके और उनकी दोस्तों की ये बखूबी जुगलबंदी लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती है. इस सीरीज में उनके अलावा गोपाल दत्त, कुमार वरुण, हुसैन दलाल, निशांत तनवर जैसे शानदार कॉमेडियन भी मौजूद हैं.

undefined

केस तो बनता है

केस तो बनता है नामक ये सीरीज एक कॉमेडी ड्रामा है जो एक अदालत के सेट पर आधारित है. इस सीरीज में कई बड़े बॉलीवुड सितारों पर मजाकिया और बड़े ही अतरंगी से आरोप लगाए जाते हैं. इस सीरीज में कुशा कपिला, परितोष त्रिपाठी, वरुण शर्मा, गोपाल दत्त, सुगंधा मिश्रा जैसे शानदार कॉमेडियन मौजूद हैं और रितेश देशमुख और करीना कपूर खान जैसे चेहरे भी इस सीरीज में मौजूद हैं.

undefined

कैंपस बिट्स

शांतनु माहेश्वरी और श्रुति सिंह स्टारर सीरीज कैंपस बिट्स एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें श्रुति सिंह नेत्र नामक लड़की का किरदार निभाती है, जो अपने अंदर डांसिंग के छुपे हुए टैलेंट को बाहर निकलती है. अपनी डांसिंग जर्नी के दौरान उसकी मुलाकात एक लड़के से होती है और उसके बाद का सफर बेहद ही मुश्किलों से भरा हुआ होता है.

Also Read: Animal से लेकर Jawan तक, बिना कट के OTT पर रिलीज हुई ये सुपरहिट फिल्में, अभी करें एंजॉय
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola