Flipkart LayOff: फ्लिपकार्ट में फिर शुरू होगा छंटनी का दौर, इस बार यह होगा आधार

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Jan 2024 2:20 PM

विज्ञापन

Flipkart Office :

वर्ष 2023 के लिए प्रदर्शन आकलन समाप्त होने के बाद कुल कार्यबल के लगभग पांच प्रतिशत को निकाला जा सकता है. आकलन का काम जनवरी में शुरू हुआ और लगभग कुछ और हफ्तों तक चलेगा. पीटीआई भाषा ने मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

Flipkart Layoffs 2024 : वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी फ्लिपकार्ट बड़ी छंटनी की तैयारी कर रही है. मीडिया की खबरों के अनुसार, कंपनी खराब प्रदर्शन के आधार पर करीब 1,100 लोगों को नौकरी से निकाल सकती है. मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट खराब प्रदर्शन के आधार पर करीब 1,100 लोगों को नौकरी से निकाल सकती है. वॉलमार्ट समूह की कंपनी फ्लिपकार्ट पिछले वर्ष में किये गये काम के आधार पर जनवरी और फरवरी के बीच कर्मचारियों के प्रदर्शन का आकलन करती है.

वर्ष 2023 के लिए प्रदर्शन आकलन समाप्त होने के बाद कुल कार्यबल के लगभग पांच प्रतिशत को निकाला जा सकता है. आकलन का काम जनवरी में शुरू हुआ और लगभग कुछ और हफ्तों तक चलेगा. पीटीआई भाषा ने मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है.

फ्लिपकार्ट में लगभग 22,000 कर्मचारी हैं और प्रदर्शन आकलन के परिणामस्वरूप लगभग 1,100 लोग कंपनी से बाहर जा सकते हैं. फ्लिपकार्ट को ई-मेल भेजकर इस बारे में पूछा गया, लेकिन उसकी तरफ से फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है.

Also Read: Republic Day सेल में खरीदे iPhone 15 में मिली नकली बैटरी, शिकायत करने पर कंपनी ने दिया ऐसा जवाब

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने कर्मचारियों के साथ हाल ही में एक टाउन हॉल आयोजित किया, जहां उन्होंने कहा कि कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार हो रहा है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे-जैसे कंपनी की इकोनॉमिक यूनिट बेहतर होगी, कंपनी अपने आईपीओ को 2025 तक आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है. मनीकंट्रोल ने कंपनी की योजनाओं से अवगत एक सूत्र के हवाले से कहा, फ्लिपकार्ट का ग्रॉसरी बिजनेस ने काफी सकारात्मक गति दिखाई है और अच्छी तरह से बढ़ रहा है.

खबर है कि दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनियों में से एक वाॅलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में बड़ी संख्या में छंटनी होने जा रही है. इससे हजारों लोगों के रोजगार पर असर होगा. यह छंटनियों का दौर एक बार फिर शुरू होने का बड़ा संकेत है. यह ठीक वैसा ही है जब नवंबर 2022 में ट्विटर ने लोगों को नौकरी से निकालना शुरू किया और यह 2023 की शुरुआत में अमेजन, गूगल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में भी दिखाई दिया.

Also Read: 45 हजार से कम में यहां मिल रहा Apple iPhone 15, ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा!

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola