समस्तीपुर के हसनपुर में आग ने मचाया तांडव, चिंगारी ने लिया विकराल रूप और देखते ही देखते जल गये दर्जनों लोगों के घर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर परिदह गांव में पुल के निकट शुक्रवार को आग ने तांडव मचाया. आग से दर्जनों लोगों के घर जल गये. काफी संख्या में अग्निपीड़ित परिवार बेघर हो गये हैं. आग लगने से नकदी सहित घर में रखे खद्यान्न, कपड़ा, बर्तन व आभूषण जल गये हैं. स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद पहुंचाने के प्रयास में जुटे हैं.

घटना को लेकर बताया जाता है कि शाम के तीन बजे के बाद अचानक बिंदेश्वरी पासवान के घर से आग की लपटें उठनी शुरू हुई, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक एक दर्जन से अधिक घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया था. ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी. इसके बाद हसनपुर एवं बिथान से अग्निशमन गाड़ियों के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया.

बताया जाता है कि आग की लपटों ने बगल के खेत में लगी मक्के की फसल को भी नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों का बताना था कि पछुआ हवा ने आग को ज्यादा विकराल बना दिया था. आग को काबू करने में दमकल कर्मियों एवं स्थानीय लोगों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

Also Read: जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी के तरीके पर उठाया सवाल, कहा-परिणाम बेहतर नहीं, कानून की हो समीक्षा

काफी देर के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने में सफलता हासिल की. इधर सीओ आनंदचंद्र झा ने बताया कि अग्निपीड़ितों की सूची बनायी जाएगी. जिन्हें आपदा राहत कोष से हरसंभव सहयोग किया जायेगा. समस्तीपुर के हसनपुर में आग ने मचाया तांडव तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By: Thakur Shaktilochan

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन