ePaper

Pradeep Sarkar Death: 'परिणीता' के निर्देशक प्रदीप सरकार ने दुनिया को कहा अलविदा, अजय देवगन ने जताया दुख

Updated at : 24 Mar 2023 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
Pradeep Sarkar Death: 'परिणीता' के निर्देशक प्रदीप सरकार ने दुनिया को कहा अलविदा, अजय देवगन ने जताया दुख

Pradeep Sarkar Death: फिल्म ‘परिणीता’ के निर्देशन से पहचान बनाने वाले फिल्मकार प्रदीप सरकार अब हमारे बीच नहीं रहे. अजय देवगन और मनोज बाजपेयी और फिल्मकार हंसल मेहता समेत अन्य कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक जताया.

विज्ञापन

Pradeep Sarkar Death: हाल ही में फिल्ममेकर और पॉपुलर एक्टर सतीश कौशिक का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था. इस गम से बॉलीवुड अभी तक उबरा नहीं है और एक और बुरी खबर सुनने में आ गई. फिल्मकार प्रदीप सरकार का बृहस्पतिवार देर रात एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 67 वर्ष के थे. उन्होंने ‘परिणीता’, ‘लागा चुनरी में दाग’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था.

प्रदीप सरकार का निधन

फिल्म ‘परिणीता’ के निर्देशन से पहचान बनाने वाले फिल्मकार प्रदीप सरकार की पत्नी पांचाली ने बताया कि निर्देशक को बुखार आने के बाद बांद्रा उपनगर में लालावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था.उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उन्होंने लीलावती अस्पताल में देर रात तीन बजकर 30 मिनट के आसपास अंतिम श्वांस ली.’’ पांचाली ने बताया कि उन्हें 22 मार्च को वायरल बुखार हुआ था. कुछ दवाएं लेने के बाद बुखार कम हो गया था, लेकिन पूरी तरह उतरा नहीं था, इसलिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

प्रदीप सरकार की पत्नी ने कही ये बात

निर्देशक प्रदीप सरकार की पत्नी ने कहा, ‘‘अस्पताल पहुंचते ही उनके शरीर के अहम अंगों की स्थिति बिगड़ने लगी. उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया और वह निमोनिया से ग्रस्त पाए गए. इस संक्रमण के कारण उनके फेफड़ों पर असर हुआ.’’ पांचाली ने कहा, ‘‘चिकित्सकों के अनुसार, सरकार को और भी कई अन्य बीमारियां थीं, जिनके कारण उनकी रोग प्रतिरोधी क्षमता कमजोर हो गई थी. उनके रक्तचाप में उतार-चढ़ाव आ रहा था. वह जुलाई 2022 में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद से काफी कमजोर हो गए थे.’’

Also Read: सतीश कौशिक के निधन से टूटी उनकी बेटी वंशिका, INSTA अकाउंट किया डिलीट, आखिरी पोस्ट देखकर आप हो जाएंगे इमोशनल
इन फिल्मों का उन्होंने किया था निर्देशन

प्रदीप सरकार ने 2005 में ‘परिणीता’ से फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था. इसके अलावा उन्होंने ‘लागा चुनरी में दाग’ (2007), ‘लफंगे परिंदे’ (2010), ‘मर्दानी’ (2014), और ‘हेलीकॉप्टर ईला’ (2018) समेत कई फिल्मों का निर्देशन किया. अभिनेताओं अजय देवगन एवं मनोज बाजपेयी और फिल्मकार हंसल मेहता एवं कुणाल कोहली समेत फिल्म जगत की कई हस्तियों ने सरकार के निधन पर शोक व्यक्त किया.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola