Fighter Box Office Collection Day 1: बैंग-बैंग-वॉर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई फाइटर, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

Updated:
विज्ञापन

Fighter Box Office Collection Day 1: सिद्धार्थ आनंद की बहुप्रतीक्षित फिल्म फाइटर को रिलीज हुए एक दिन हो चुका है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. पहले दिन ही मूवी को लेकर पब्लिक अलग-अलग रिएक्शन दे रही है. चलिए आपको बताते हैं कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितनी कमाई की.

विज्ञापन
undefined

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फिल्म फाइटर 25 जनवरी को रिलीज हो गई है. फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर, संजीदा शेख, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी हैं.

विज्ञापन
undefined

सैकनिल्क के अनुसार, फाइटर भारत में सभी भाषाओं में अपने पहले दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही. गणतंत्र दिवस सप्ताहांत पर पड़ने के कारण फाइटर के कलेक्शन में बढ़ोतरी की उम्मीद है.

undefined
undefined

ओपनिंग डे पर फाइटर ने ऋतिक रोशन की पिछली एक्शन फिल्म वॉर और बैंग बैंग से कम का कलेक्शन किया. वॉर ने ओपनिंग डे पर 53 करोड़ की ओपनिंग की थी. जबकि बैंग बैंग ने अपने पहले दिन 27 करोड़ रुपये कमाए थे.

undefined

फाइटर की कहानी इस बारे में है कि कैसे अधिकारी भारत में आतंकवाद की घुसपैठ की योजनाओं पर चर्चा करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ लड़ते हैं. जिसके बाद रतीय वायु सेना के सर्वश्रेष्ठ पायलट उनसे लड़ते है.

undefined

व्यापार विश्लेषक और फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फाइटर की तारीफ की. उन्होंने एक्स पर लिखा, “#वॉर. #पठान. अब #फाइटर. निर्देशक सिद्धार्थआनंद ने हैट्रिक बनाई…हवाई मुकाबला, नाटक, भावनाएं और देशभक्ति, फाइटर एक किंग साइज एंटरटेनर है, जिसमें ऋतिक रोशन की बहादुरी शीर्ष पर है…बस इसे मिस न करें.

Also Read: Fighter OTT: थिएटर के बाद इस ओटीटी पर रिलीज होगी ऋतिक रोशन की फाइटर! जानें-कब और कहां देख सकेंगे
undefined

फाइटर के रिलीज होने के बाद ये ऑनलाइन लीक हो गई है. फिल्म Filmywap, OnlineSerieswatches, 123Series, 123Seriesrulz, Filmyzilla पर 1080p, 720p, HD क्वालिटी में फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

undefined

राकेश रोशन ने रिव्यू करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें फाइटर का पोस्ट दिखाई दे रहा है. इसके साथ उन्होंने लिखा, फाइटर देखा…योद्धा सर्वोत्तम ऋतिक बेस्ट…दीपिका बेस्ट, अनिल बेस्ट, सबसे अच्छे सिड…. सभी को सलाम.

undefined

खबरों की मानें तो फाइटर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

undefined

फाइटर में ऋतिक रोशन जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे और उनके किरदार का नाम पैटी है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने 50 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस ली है.

undefined

पिछली बार ऋतिक रोशन फिल्म विक्रम वेधा में नजर आए थे, जिसमें सैफ अली खान और राधिका आप्टे भी थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था.

Also Read: Fighter Full Movie Leaked: ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ रिलीज होते ही हुई HD प्रिंट में लीक, बिना पैसे दिए देख रहे लोग
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola