ePaper

फीफा ने सुनिल छेत्री के सम्मान में 'कैप्टन फैंटास्टिक' नाम से जारी किया सीरीज, विराट कोहली ने दी बधाई

Updated at : 28 Sep 2022 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
फीफा ने सुनिल छेत्री के सम्मान में 'कैप्टन फैंटास्टिक' नाम से जारी किया सीरीज, विराट कोहली ने दी बधाई

सुनिल छेत्री ने 2005 में भारत के लिए पदार्पण करने के बाद से 131 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. छेत्री 84 गोल के साथ सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे अधिक गोल करने वालों की सूची में रोनाल्डो और मेस्सी के बाद तीसरे स्थान पर हैं.

विज्ञापन
undefined

फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा ने भारतीय फुटबॉल टीम के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री को सम्मानित करते हुए उनके जीवन और करियर पर तीन एपिसोड की एक सीरीज जारी की है. ‘कैप्टन फैंटास्टिक’ नाम से यह सीरीज फीफा की स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ‘फीफा प्लस’ पर उपलब्ध होगी.

undefined

फीफा ने अपने विश्व कप हैंडल से ट्वीट किया, ‘आपको रोनाल्डो और मेस्सी के बारे में सब कुछ पता है, अब सक्रिय पुरुष खिलाड़ियों में तीसरे सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी की कहानी जानिए. सुनील छेत्री-कैप्टन फेंटास्टिक अब फीफा प्लस पर उपलब्ध है.’ वहीं विराट कोहली ने अपनी इंस्टा स्टोरी में फीफा द्वारा शेयर तस्वीर को शेयर कर सुनील छेत्री को बधाई दी है.

Also Read: IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला T20 मुकाबला आज, जानें कहां देखें लाइव, वेदर-पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
undefined

सुनिल छेत्री ने 2005 में भारत के लिए पदार्पण करने के बाद से 131 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. 38 साल के छेत्री 84 गोल के साथ सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे अधिक गोल करने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं. सक्रिय खिलाड़ियों में उनसे अधिक गोल सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो (117) और लियोनल मेस्सी (90) ने ही किए हैं.

undefined

पहले एपिसोड के बारे में फीफा ने कहा, ‘पहला एपिसोड हमें वापस वहां ले जाएगी जहां से इसकी शुरुआत हुई. 20 साल की उम्र में उनके भारत की ओर से पदार्पण करने से पहले की कहानी. करीबी साथी, प्रियजन और फुटबॉल के साथियों ने कहानी सुनाने में मदद की- इसके अलावा वह स्वयं भी, उन्हें प्यार से कप्तान, लीडर और लीजेंड भी कहा जाता है.’

Also Read: FIFA U17 Women’s Football WC: मोदी सरकार ने वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए साइनिंग ऑफ गारंटी को मंजूरी दी
undefined

दूसरी एपिसोड में राष्ट्रीय टीम की ओर से छेत्री के शानदार प्रदर्शन और उनके शीर्ष स्तरीय विदेशी क्लबों की ओर से पेशेवर फुटबॉल खेलने के सपने का जिक्र है. तीसरी कड़ी में छेत्री अपने पेशेवर करियर के शीर्ष पर पहुंचते हैं और उनकी निजी जिंदगी की जानकारी है. ट्रॉफी और रिकॉर्ड का भी जिक्र है. (भाषा इनपुट)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola