FIFA U17 Women's Football WC: मोदी सरकार ने वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए साइनिंग ऑफ गारंटी को मंजूरी दी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Sep 2022 6:30 PM
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. उन्होंने बताया कि फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 भारत में 11 से 30 अक्टूबर 2022 तक खेला जाना है.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी. सूचना प्रसारण तथा युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी.
फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत में 11 से 30 अक्टूबर 2022 तक खेला जाएगा
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. उन्होंने बताया कि फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 भारत में 11 से 30 अक्टूबर 2022 तक खेला जाना है.
Also Read: FIFA ने भारतीय फुटबॉल महासंघ पर लगा बैन हटाया, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला
फीफा वर्ल्ड कप के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि देगी मोदी सरकार
सरकारी बयान के अनुसार, इस द्विवार्षिक प्रतियोगिता का सातवां सत्र भारत में होने जा रहा है जो देश में आयोजित की जाने वाली पहली फीफा महिला प्रतियोगिता होगी. इसमें कहा गया है कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को खेल के मैदान के रख-रखाव, स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता, ऊर्जा एवं केबल बिछाने तथा मैदान व प्रशिक्षण स्थल की ब्रांडिंग आदि के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता का वित्तीय परिव्यय राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को सहायता योजना के लिए बजटीय आवंटन से वहन किया जाएगा. बयान में कहा गया है कि फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप एक प्रतिष्ठित आयोजन है और यह भारत में पहली बार आयोजित किया जाएगा. यह अधिक संख्या में युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा और भारत में फुटबॉल के खेल को विकसित करने में मदद करेगा.
देश के तीन राज्यों में होगा फीफा अंडर 17 फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन
फीफा अंडर 17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन देश के तीन राज्यों में किया जाएगा. नवी मुंबई, गोवा और भुवनेश्वर में सभी मुकाबले खेले जायेंगे.
फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की तैयारी अंतिम चरण में
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के नये अध्यक्ष कल्याण चौबे ने बताया कि एआईएफएफ फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए अपनी तैयारियों के अंतिम चरण में है. भारत ने 2017 में फीफा अंडर-17 पुरुष विश्व कप की मेजबानी की थी. जिसमें 12 लाख से अधिक रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने मैच का लुत्फ उठाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










