आगरा में लोगों से भरा लोडिंग ऑटो में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में जलकर हुआ राख

आगरा में एक लोडिंग ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई. ऑटो में बैठे हुए ड्राइवर ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से ऑटो में लगी आग पर काबू पाया.
आगरा. आगरा में हाइवे पर चलते हुए एक लोडिंग ऑटो में अचानक से भीषण आग लग गई. कुछ ही देर में ऑटो आग में पूरी तरह से जल गया. ऑटो में बैठे हुए ड्राइवर ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई. वहीं कुछ सवारियां भी उसमें बैठी हुई थी. वह भी आग लगने से पहले कूद गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से ऑटो में लगी आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 8:00 बजे एक लोडिंग ऑटो रमाडा होटल से फतेहाबाद की तरफ सवारियां लेकर जा रहा था. इस दौरान करीब 7 से 8 सवारियां ऑटो में बैठी हुई थी. जैसे ही ऑटो बमरौली कटरा क्षेत्र स्थित इनर रिंग रोड पर पहुंचा. अचानक से उसमें से धुआं निकालने लगा और देखते ही देखते आग लग गई.
ऑटो में आग लगाते देख उसमें बैठी यात्रियों ने आनन-फानन में कूद कर इधर-उधर भागने लगी और ऑटो को चला रहे चालक ने भी किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि ऑटो की आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही देर में ऑटो पूरी तरह से जलकर राख हो गया. ऑटो में आग लगने की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने फायर विभाग के कर्मियों को इस घटना की सूचना दी. जिससे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई और किसी तरह से ऑटो में लगी आग पर काबू पाया.
Also Read: बरेली में बिजली करंट लगने से राज मिस्त्री की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, जानें फिर क्या हुआ…
लोडिंग ऑटो में लगी आग के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें आप देख सकते हैं किस तरह से आग ने पूरे ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया है और ऑटो में आग लगने से लगातार धमाके भी हो रहे हैं. व्यावसायिक कार्य में प्रयोग किए जाने वाले लोडिंग ऑटो में जिस तरह से जिले में सवारियां ढोई जा रही हैं. उससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. कई बार इस तरह के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर तमाम लोगों की जान ले चुके हैं. लेकिन जिला प्रशासन ऐसे वाहनों पर कोई भी कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहा. व्यावसायिक वाहनों द्वारा सवारियां ढोकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




