Vrat Tyohar In December 2023: दिसंबर में पड़ेंगे कई प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 26 Nov 2023 3:26 PM

विज्ञापन

Vrat Tyohar In December 2023: दिसंबर में कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ेंगे. दिसंबर मास के पहले दिन पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है, इसके साथ ही इस मास का समापन पौष मास की चतुर्थी तिथि के साथ हो रहा है.

विज्ञापन

Vrat Tyohar In December 2023: साल का आखिरी महीना दिसंबर अब कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. पंचांग के अनुसार दिसंबर में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं. दिसंबर में ही मार्गशीर्ष मास शुरू हो जाएगा. 1 दिसंबर को मार्गशीर्ष मास की चतुर्थी तिथि मनाई जाएगी. दिसंबर मास के पहले दिन पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है, इसके साथ ही इस मास का समापन पौष मास की चतुर्थी तिथि के साथ हो रहा है. दिसंबर महीने में उत्पन्ना एकादशी, भौमवती अमावस्या, मोक्षदा एकादशी, क्रिसमस, विवाह पंचमी, गीता जयंती, अनंग त्रयोदशी से लेकर पौष मास का आरंभ हो रहा है, इसके साथ ही कई बड़े ग्रह अपनी राशि भी बदलेंगे. आइए जानते है दिसंबर महीने में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की लिस्ट और ग्रह गोचर की तिथियां…

उत्पन्ना एकादशी

मार्गशीष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस बार उत्पन्ना एकादशी तिथि की शुरुआत 08 दिसंबर 2023 की सुबह 05 बजकर 06 मिनट पर हो रही है. इस तिथि का समापन 09 दिसंबर 2023 की सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार उत्पन्ना एकादशी का व्रत 8 दिसंबर को रखा जाएगा. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है, इस एकादशी का व्रत रखने और पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती

मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है. मोक्षदा एकादशी का व्रत इस बार 22 दिसंबर 2023 दिन शुक्रवार को है. मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से मनुष्य कई जन्मों के पापों से मुक्त हो जाता है और पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसके साथ ही इस दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है.

Also Read: Astrology: कुंडली में ये ग्रह व्यक्ति को बना देता हैं कंगाल, धन वृद्धि और सुख समृद्धि के लिए करें ये उपाय
दिसंबर में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की लिस्ट

05 दिसंबर दिन मंगलवार को कालाष्टमी और कालभैरव जयंती

08 दिसंबर दिन शुक्रवार को उत्पन्न एकादशी

10 दिसंबर दिन रविवार को कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत

11 दिसंबर दिन सोमवार को मासिक शिवरात्रि

12 दिसंबर दिन मंगलवार को अमावस्या, भौमवती अमावस्या और गौरी तपो व्रत

16 दिसंबर दिन शनिवार को धनु सक्रांति और वरद चतुर्थी

17 दिसंबर दिन रविवार को विवाह पंचमी

20 दिसंबर दिन बुधवार को दुर्गाष्टमी व्रत

22 दिसंबर दिन शुक्रवार को गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी

23 दिसंबर दिन शनिवार को वैकुण्ठ एकादशी

24 दिसंबर दिन रविवार को अनंग त्रियोदशी व्रत और शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत

25 दिसंबर दिन सोमवार को क्रिसमस और रोहिणी व्रत

26 दिसंबर दिन मंगलवार को मार्गशीष पूर्णिमा, सत्य व्रत, अन्नपूर्णा जयंती, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत

30 दिसंबर दिन शनिवार को संकष्टी गणेश चतुर्थी

दिसम्बर माह के ग्रह गोचर

13 दिसंबर 2023 दिन बुधवार को बुध धनु राशि में वक्री

16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार को सूर्य का धनु राशि में गोचर

25 दिसंबर 2023 दिन सोमवार को शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर

27 दिसंबर 2023 दिन बुधवार को मंगल का धनु राशि में गोचर

28 दिसंबर 2023 दिन गुरुवार को बुध का वृश्चिक राशि में गोचर

31 दिसंबर 2023 दिन रविवार को बृहस्पति मेष राशि में मार्गी

Also Read: Astrology: इन ग्रहों के अशुभ प्रभाव से जीवन में झेलनी पड़ती हैं तकलीफें, जानें लक्षण और ज्योतिषीय उपाय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola