Exclusive: अंदर से ऐसा दिखता है सांसदों के लिए बना आलीशान अपार्टमेंट

Updated:
विज्ञापन

सांसदों के लिए नया अपार्टमेंट बनाया गया है. इस अपार्टमेंट में सांसदों के लिए आलीशान फ्लैट बनाए गए हैं. बहुमंजिला अपार्टमेंट दिल्ली के डॉ बीडी मार्ग में है.

विज्ञापन

सांसदों के लिए नया अपार्टमेंट बनाया गया है. इस अपार्टमेंट में सांसदों के लिए आलीशान फ्लैट बनाए गए हैं. बहुमंजिला अपार्टमेंट दिल्ली के डॉ बीडी मार्ग में है.

विज्ञापन
undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इस अपार्टमेंट का उद्घाटन किया. वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और संसद की आवास समिति के अध्यक्ष सीआर पाटिल भी शामिल हुए. बिरला ने साल 2017 में इसका शिलान्यास किया था.

undefined

जानकारी के मुताबिक इस अपार्टमेंट के निर्माण में कुल 188 करोड़ रुपये की लागत आई है. अपार्टमेंट के निर्माण में कुल 27 महीने लगे. ओम बिरला से मिली जानकारी के मुताबिक अपार्टमेंट के निर्माण में तय लागत से 30 करोड़ रुपये कम खर्च हुए.

undefined

बीडी मार्ग में बने इस अपार्टमेंट में 76 फ्लैट बने हैं. सारे फ्लैट 4बीएचके है. इसमें 1 बाल्कनी, 4 वॉशरूम, 1 पूजाघर और 1 मॉड्यूलर किचन भी बनाया गया है. इसके अलावा 2 स्टाफ के लिए स्टाफ क्वार्टर भी बनाया गया है. प्रत्येक फ्लैट में एक ऑफिस भी बनाया गया है.

undefined

अपार्टमेंट्स का नाम गंगा, यमुना सरस्वती रखा गया है. इस फ्लैट के निर्माण में 80 साल से ज्यादा पुराने 8 बंगलों का पुनर्विकास किया गया है.

undefined

इन फ्लैटों के निर्माण में कई हरित निर्माण तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है. इनमें राख और मलबे से बनी इटें, ताप की रोकथाम के लिए डबल गेज्ड विंडो और ऊर्जा की दृष्टि से किफायती एलईडी लाइट फिटिंग्स लगी हैं.

undefined

बिजली की कम खपत के लिए वी आर वी प्रणाली, वर्षा जल संरक्षण प्रणाली और रूफ टॉप सोलर प्लांट शामिल हैं.

Posted By- Suraj Thakur

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola