Sonam Kapoor ने लंदन में सेलिब्रेट किया जन्मदिन, जानें बर्थडे में क्या रहा खास

Updated:
विज्ञापन

सोनम कपूर ने अपना 38वां जन्मदिन लंदन में मनाया. सोनम ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तसवीरें सोशल मीडिया पर फैंस संग शेयर की. रेड आउटफिट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपना 38वां जन्मदिन पति आनंद आहूजा और बेटे वायु कपूर आहूजा के साथ लंदन में मनाया. पार्टी में उनके करीबी दोस्त भी शामिल थे. तसवीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

विज्ञापन
undefined

सोनम कपूर ने बर्थडे के लिए रेड आउटफिट पहना था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लगी. बालों को उन्होंने खुला रखा था और मिनिमल मेकअप किया था.

undefined

सोनम ने तसवीरों के साथ कैप्शन में लिखा, मेरे दो खूबसूरत लड़के, दोस्त, केक, शैम्पेन, ऑयस्टर, कैवियार और गर्मी का सही दिन! लाल ड्रेस में कोई लड़की अपने जन्मदिन पर इससे ज्यादा क्या मांग सकती है.

undefined

सोनम इस तसवीर में पति आनन्द आहूजा के गाल पर किस करते दिख रही है. आनन्द ने व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है. तसवीरों पर यूजर्स कमेंट कर उन्हें एक बार फिर से बर्थडे की शुभकानाएं दे रहे है.

undefined

सोनम के जन्मदिन में उनके करीबी दोस्त शामिल हुए. एक्ट्रेस ने सेलिब्रेशन की तसवीरें पोस्ट की है, जिसमें टेबल पर कई प्रकार के भोजन दिख रहे है.

undefined

सोनम के बर्थडे में कई प्रकार के लजीज पकवान थे. केक के अलावा पैनकेक, ऑयस्टर, कैवियार भी थे. फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कुछ साल पहले अपनी फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग की थी. वह फिल्म में एक अंधी महिला की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola