Raghav Chadha संग शादी के बाद पॉलिटिक्स में परिणीति चोपड़ा करेंगी एंट्री? एक्ट्रेस ने कर दिया खुलासा

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से सितंबर में शादी किया था. उनकी शादी की तसवीरें और वीडियोज इंटरनेट पर काफी वायरल हुए थे. इस बीच जब उनसे पूछा गया कि क्या वो राजनीति में एंट्री लेंगी. इसपर एक्ट्रेस ने बड़ी बात कही है.

विज्ञापन
undefined

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को राजस्थान में धूम-धाम से शादी की. उनकी शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए.

undefined

हाल ही में परिणीति वडोदरा में एक कार्यक्रम में शामिल हुई, जहां उन्होंने राजनीति में अपनी एंट्री को लेकर ईटाइम्स से बात की. एक्ट्रेस से जब उनसे राजनीति में शामिल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया.

undefined

परिणीति ने कहा कि उनके पति राघव को बॉलीवुड के बारे में कुछ नहीं पता और उन्हें राजनीति के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने यहां तक कहा कि उनके फैंस उन्हें राजनीति में आते हुए नहीं देख पाएंगे.

undefined

शादी के बाद परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की आधिकारिक तस्वीरें पोस्ट कर लिखा था, “नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से, हमारे दिल को पता चल गया था. इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे .. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे .. हमारा हमेशा का सफर अब शुरू होता है.

undefined

परिणीति चोपड़ा ने पिछले महीने अपने पति राघव के बर्थडे पर एक पोस्ट लिखा था. एक्ट्रेस ने लिखा था, “तुम भगवान द्वारा मुझे दिया गया सबसे अच्छा उपहार हो. आपका मन और बुद्धि मुझे आश्चर्यचकित कर देते हैं. आपके मूल्य, ईमानदारी और विश्वास मुझे एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करते हैं.”

undefined

बता दें कि मई में परिणीति और राघव ने एक अंतरंग समारोह में एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाईं, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे.

undefined

मिशन रानीगंज द ग्रेट भारत रेस्क्यू में परिणीति आखिरी बार नजर आई थी. फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

undefined

परिणीति चोपड़ा, इम्तियाज अली की बहुप्रतीक्षित फिल्म चमकीला में नजर आने वाली है. फिल्म के लिए एक्ट्रेस काफी मेहनत कर रही है.

undefined

परिणीति ने खुलासा किया कि चमकीला में दिवंगत पंजाबी लोक गायिका अमरजोत कौर की भूमिका के लिए उन्होंने 15 किलोग्राम वजन बढ़ाया है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी है.

Also Read: परिणीति-राघव की शादी में क्यों शरीक नहीं हुई प्रियंका? मां मधु ने तोड़ी चुप्पी, बताया कपल को क्या दिया तोहफा
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola