No Entry-Mr India का जल्द बनेगा सीक्वल, बोनी कपूर बोले- अगर मैं कहूं कि काम तेजी से चल रहा है तो...

बोनी कपूर ने कहा कि नो एंट्री और मिस्टर इंडिया के सीक्वल पर काम चल रहा है. जल्द ही चीजे लॉक होंगी और हम स्टारकास्ट फाइनल करेंगे. बता दें कि बोनी का आखिरी प्रोडक्शन, मिली थी, जिसमें जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में थी.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन-दिनों फैंस किसी भी फिल्म का सीक्वल काफी पसंद कर रहे हैं. साल 2022 में भूल-भूलैया 2 को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला. अब निर्माता बोनी कपूर ने खुलासा किया है कि क्या वो नो एंट्री और मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाएंगे या नहीं,

बोनी कपूर ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, ”वांटेड, नो एंट्री और मिस्टर इंडिया के सीक्वल की इन-दिनों मांग है. मेरी कई ऐसी फिल्में भी है, जो थोड़ा बदलकर बनाया जा चुका है.

बोनी ने कहा, नो एंट्री का सीक्वल जल्द ही दशकों को देखने को मिलेगा. हम चीजों पर बात कर रहे हैं और जल्द ही लॉक करने की प्रक्रिया चल रही है. हालांकि “मैं कैमरे पर इस पर चर्चा नहीं कर सकता और यह सार्वजनिक डोमेन के लिए नहीं है. अगर यह होना तय है, तो यह होगा. कहानी और अभिनेता मेरे पास ही हैं”.

बोनी ने मिस्टर इंडिया सीक्वल की बारे में भी बात की. उन्होंने बताया, “मैं मिस्टर इंडिया 2 बनाऊंगा. मैं जल्द ही इसपर काम करना भी शुरू कर दुंगा. बता दें कि पहले पार्ट में श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी ने धूम मचाया था.

बोनी कपूर का अगला प्रोडक्शन अमित शर्मा द्वारा निर्देशित अजय देवगन स्टारर मैदान है. बोनी कपूर जल्द ही रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म तू जूठी मैं मक्कार के साथ बतौर एक्टर डेब्यू करने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




