Entertainment News: स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत की शुभकामनाओं का दिया जवाब, कहा- आपके पास भी खुशियां…
Entertainment News Live: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शाहनवाज प्रधान (Shahnawaz Pradhan) का 56 की उम्र में निधन हो गया. एक्टर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ. जिसके बाद वो बेहोश हो गए. उनके निधन पर उनके चाहने वाले काफी दुखी है. सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है. वहीं, आज महाशिवरात्रि पर बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा ने शिव तांडव स्तोत्र के हिंदी वर्जन को रिलीज किया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
कंगना रनौत के शादी वाले पोस्ट पर स्वरा भास्कर ने दिया जवाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बीते दिनों राजनेता फहद अहमद संग शादी की. जिसके बाद कंगना रनौत ने अभिनेत्री को बधाई दी थी. अब एक्ट्रेस ने कंगना रनौत को जवाब दिया है. स्वरा ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “धन्यवाद कंगना! आपको हर खुशी और खुशी मिले.
दीपिका कक्कड़ का प्रेग्नेंसी रूटीन
अर्चना गौतम पूजा-पाठ में करती हैं यकीन
UNICEF इंडिया के नेशनल एम्बेसडर बने आयुष्मान खुराना
यूनिसेफ इंडिया ने प्रसिद्व बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना को नेशनल एम्बेसडर के तौर पर नियुक्त करने की घोषणा की. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म स्टार ने हर बच्चे के जीवित रहने, फलने-फूलने, सुरक्षित रहने के अधिकारों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके फैसलों में उनकी आवाज को बढ़ावा देने के लिए यूनिसेफ के साथ हाथ मिलाया है.




सपना चौधरी ने गंगा में लगाई डूबकी
कुछ ऐसी थी करण जौहर और शाहरुख खान की पहली मुलाकात
करण जौहर एक दिलचस्प कहानी बताते हैं कि कैसे वह पहली बार एक भविष्य के सुपरस्टार और अपने सबसे करीबी दोस्त शाहरुख खान से मिले थे. उन्होंने कहा, ”12 साल के बच्चे के रूप में, मैं फिल्म निर्माता आनंद महेंद्रू के कार्यालय में दूरदर्शन के धारावाहिक इंद्रधनुष के ऑडिशन के लिए गया था. उन्हें एक मोटे लड़के की जरूरत थी और मैंने बिल फिट कर दिया. मैं आनंद के कार्यालय के प्रतीक्षा कक्ष में लगभग तीन घंटे तक बैठा रहा, जिसके बाद उन्होंने मुझे अंदर बुलाया. उन घंटों के दौरान, यह युवा, सुंदर लड़का मेरे सामने कुर्सी पर बैठा था. वह कॉफी और स्नैक्स के कप पढ़ रहा था और ऑर्डर कर रहा था. मैं सोचता रहा कि वह कौन है.” अंदाजा लगाइए कि वह न्यूकमर कौन था जिससे करण जौहर आनंद महेंद्रू के ऑफिस में मिले थे? कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान! आनंद महेंद्रू के ऑफिस में पहली बार किंग खान और करण मिले थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए