Entertainment News: तुनिशा शर्मा की मां के आरोपों पर शीजान खान के वकील ने दी प्रतिक्रिया
Entertainment News: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ राजस्थान में वेकेशन मना रहे थे. कैटरीना ने वहां से कई खूबसूरत तसवीरें भी पोस्ट की थी. अब कपल को वेक्शन एजॉय कर वापस मुंबई लौट आए थे. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एयरपोर्ट के बाहर कपल को फैंस ने सेल्फी के लिए घेर लिया. वहीं, टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत मामले में नया अपडेट आया है. एक्ट्रेस की हाउस हेल्प रेशमा ने पुलिस को अपना बयान दिया है. वह काफी लंबे समय से एक्ट्रेस और अपनी मां के लिए काम कर रही है.
वेकेशन पर रवाना हुए ये सेलेब्स
विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सेलेब्स न्यू ईयर के मौके पर वेकेशन पर रवाना होते नजर आ रहे हैं.
लव सिन्हा ने मेकर्स पर साधा निशाना
लव सिन्नेहा ने ट्वीट किया, “मैं अपने दूसरे फिल्म उद्योगों के बारे में निश्चित नहीं हूं, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कुछ ऐसे अभिनेताओं को अवसर देता है, जो जितनी प्लास्टिक सर्जरी करवाते हैं, उतने ही प्लास्टिक के होते हैं. वे हिंदी बोल नहीं सकते, अभिनय नहीं कर सकते. लेकिन उनको प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं द्वारा संचालित बड़ी परियोजनाओं में काम मिलना जारी रहेगा.” लव सिन्हा ने बिना किसी का नाम लिए इशारा किया कि बॉलीवुड फिल्म निर्माता ऐसे लोगों को काम पर रख रहे हैं जो सफलता के कम योग्य हैं.
आलिया भट्ट की जमकर की तारीफ
सोफिया डि मार्टिनो ने गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट द्वारा की गई शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की. इस बात का जिक्र उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर किया और फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “वोह्ह्हहहहााा, वॉट अ टर्न @aliabhat लगभग डेढ़ मिनट में दुनिया को अपने कब्जे में लेने जा रही है #GangubaiKathiawadi.” सोफिया डि मार्टिनो से इस तरह का कॉम्प्लीमेंट हासिल करना आलिया भट्ट के लिए बहुत बड़ी बात है, और जिसपर रिएक्ट करते हुए उन्होंने उनकी पोस्ट को रिशेयर किया और लिखा -“किसी ऐसे व्यक्ति से जो पूरी मल्टीवर्स को अपने कब्जे में लेने वाला है, से ये सुनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है.”

तुनिशा की मां के आरोपों पर शीजान खान के वकील का बयान
तुनिशा की मां के आरोपों पर शीजान खान के वकील ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, शीजान की मां ने आरोप लगाया है कि शीजान ने तुनिशा को थप्पड़ मारा था इसलिए हिरासत को 1 दिन बढ़ाया गया है पर निकलकर कुछ नहीं आएगा. शीज़ान के खिलाफ ना कोई सबूत था, ना निकला है और न निकलेगा क्योंकि सारे आरोप निराधार हैं.
सलमान ने लगाई अर्चना की क्लास
सलमान सबसे पहले अर्चना गौतम को उनकी गलत भाषा और घरवालों के परिवार के सदस्यों के खिलाफ गंदे शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए क्लास लगाते हैं. सलमान अर्चना से कहते हैं, “झगड़े में आप सीधा मां-बहन-बाप पे जाती है.” अर्चना बचाव करते हुए कहती हैं, “सब मेरे पीछे पड़े रहते हैं.” सलमान कहते हैं, “ये सब हरकतों के वजह से आपकी इमेज की धज्जियां उड़ चुकी है. आप खुद की लिमिट नहीं जानती. घर के अंदर लाने की ताकत रखता हूं तो बाहर निकालने की भी उतनी ही ताकत रखता हूं.”
शो से बाहर हुए विकास
लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, शो से विकास मानकतला बाहर हो गये हैं. उन्होंने शो में उन्होंने बड़े-बड़े दावों के साथ इंट्री की थी. हालांकि दो हफ्तों के बाद वो खुद को नॉमिनेशन से नहीं बचा पाए. उन्होंने वाईल्ड कार्ड के तौर पर इंट्री ली थी. वो निम्रत कौर, शालीन भनोट, टीना दत्ता, प्रियंका चौधरी, श्रीजिता डे और सौंदर्या शर्मा के साथ नॉमिनेटे थे. वो शुरुआत से ही कई घरवालों के साथ भिड़ते नजर आये थे. हाल ही में उनका अर्चना गौतम के साथ जमकर झगड़ा हुआ था. द खबरी के ट्वीट के अनुसार, विकास घर से बेघर हो गये हैं.
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए