Live Updates

Entertainment News Updates: संजय गुप्ता कोरोना संक्रमित, नीतू कपूर ने पैपराजी को दिया ये जवाब

Updated:
विज्ञापन

Entertainment News Live Updates: ऐसी चर्ची थी कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को एक्टर रणवीर सिंह होस्ट करेंगे. लेकिन एक्टर इसे होस्ट नहीं करेंगे. वहीं, फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का पहला गाना गलियां रिटर्न्स गाना रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

संजय गुप्ता कोरोना से संक्रमित

फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं. हालांकि, उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं. फिल्म “कांटे” और “शूटआउट एट लोखंडवाला” के लिए प्रसिद्ध गुप्ता ने ट्विटर पर अपनी जांच रिपोर्ट साझा की. लेखक-निर्देशक ने ट्विटर पर लिखा, “कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं. ठीक महसूस कर रहा हूं. मुझमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं. कुछ दिनों के लिए केवल किताबें और चाय के साथ रहूंगा.” ट्विटर पर हालचाल पूछने वाले अपने एक दोस्त को जवाब में गुप्ता (55) ने कहा कि उन्होंने कोरोना-रोधी टीके की एहतियात खुराक भी ली है.

पूनम पांडे ने बच्चों संग दिये पोज

पूनम पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो ट्रांसपेरेंट रेन कोट में बच्चों संग पोज देती नजर आ रही हैं.

वाणी कपूर ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है जिसमें वो नेटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनकी तसवीर तेजी से वायरल हो रही है.

जनहित में जारी फिल्म विवादों में फंसी

अभिनेत्री नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) की हालिया रिलीज फिल्म ‘जनहित में जारी’ लगातार सुर्खियों में है. इस फिल्म की कहानी ने लोगों को इंप्रेस किया. इसी अलग कहानी ने जहां लोगों का दिल जीता, वहीं कुछ सवाल भी खड़े किये लेकिन अब वो विवादों में फंसती नजर आ रही है. लेखक जितेंद्र ज्ञानचंदानी ने दावा किया है कि लेखक और निर्देशक राज शांडिल्य ने उनकी फिल्म ‘जनहित में जारी’ का कॉन्सेप्ट और कहानी को उनकी एक स्क्रिप्ट से चुराया है.

नीतू कपूर का वीडियो आया सामने

नीतू कपूर का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें वो एयरपोर्ट पर हैं. पैपराजी उनसे पूछते हैं कि क्या वो अपनी बहू आलिया भट्ट से मिलने जा रही हैं. इसपर वो कहती हैं कि उनकी बेटी वहां रहती हैं.

दीपिका पादुकोण का वायरल वीडियो

दीपिका पादुकोण को हाल ही में सैन जोस में कोंकणी सम्मेलन के 10वें एडिशन के लिए बतौर चीफ गेस्ट इंवाइट किया गया. इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दीपिका की एक फैन उन्हें ‘we love you’ दीपिका कहकर चिल्लाती हैं. इसपर एक्ट्रेस कहती है, मैं अब एक शादीशुदा महिला हूं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola