Kartik Aaryan Girlfriend: रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर पहली बार खुलकर कार्तिक आर्यन ने की बात, खोले कई राज
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Oct 2023 1:25 PM
Kartik Aaryan
Kartik Aaryan Girlfriend: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. कार्तिक का नाम कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है. एक अवॉर्ड शो के दौरान एक्टर ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया. साथ ही बताया कि उन्हें कैसी पार्टनर चाहिए.

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. एक्टर हाल ही में फिल्म शहजादे में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी.

कार्तिक आर्यन हाल ही में आयोजित ओटीटीप्ले अवार्ड्स 2023 में नजर आए. उन्हें ओटीटी प्ले में ओटीटी फिल्म फ्रेडी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरुष फिल्म (पॉपुलर चॉइस) का पुरस्कार जीता.

कार्तिक आर्यन से इवेंट में पूछा गया कि उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है. होस्ट नेहा धूपिया और अपारशक्ति खुराना ने कार्तिक से बॉलीवुड अभिनेत्रियों का नाम बताने के लिए कहा जिनके गुण वह अपनी आइडियल पार्टनर में देखना चाहते है.

कार्तिक ने इसपर कहा कि, वो सिंगल है. एक्टर ने कहा, वो अपनी आइडियल पार्टनर में करीना कपूर खान के लुक्स, रवीना टंडन का ह्यूमर और प्रियंका चोपड़ा जोनास की संपत्ति और प्रतिभा चाहते हैं.

अवॉर्ड शो में कार्तिक ने कहा कि फिलहाल उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है. फ्रेडी के लिए अवॉर्ड जीतने पर एक्टर ने कहा, फ्रेडी मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण फिल्म थी. मैं सबसे पहले अपने निर्देशक शशांक घोष सर को धन्यवाद देना चाहूंगा. उन्होंने इस फिल्म पर मेरे साथ बहुत धैर्य से काम किया.

कार्तिक आर्यन ने साथ ही एकता कपूर को भी शुक्रिया कहा. एक्टर ने कहा, फ्रेडी एक स्पेशल फिल्म है. यह पहली बार था जब मैंने फिल्म में एक ग्रे किरदार निभाया. मैंने सबसे लंबे समय तक हास्य भूमिकाएं और रोमांटिक फिल्में की.

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म चंदू चैंपियन में एक बार फिर अपने अभिनय से फैंस का दिल जीतते दिखेंगे. यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है और साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान के बीच एक सहयोगी निर्माण है.
कार्तिक अपने बेहतरीन डांस मूव्स से दर्शकों को इम्प्रेस कर देते है. उन्हें परफेक्ट मूव्स के लिए घंटों मेहनत करने के लिए भी जाना जाता है. अभिनेता ने ‘भूल भुलैया 2’ में तांडव प्रस्तुत करने वाले छोटे से डांस सीक्वेंस को बेहतर बनाने के लिए पूरे एक सप्ताह तक ट्रेनिंग लिया.

कार्तिक आर्यन को हाल ही में कियारा आडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा में देखा गया था. फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रिएक्शन मिला.

सारा अली खान ने स्वीकार किया था कि उन्हें कार्तिक पर बहुत बड़ा क्रश है और जब से उनका डेटिंग रिश्ता सुर्खियां बटोरने लगा है और करण जौहर ने भी पुष्टि की है कि उनकी लाइव स्टोरी उनके शो कॉफी विद करण में सामने आई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










