शोले फिल्म में गब्बर की वजह से जोड़ा गया था सांभा का रोल, जावेद अख्तर ने सुनाया था दिलचस्प किस्सा

Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार, शायर और पटकथा लेखक जावेद अख्तर आज अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने स्क्रीन राइटर के तौर पर हिंदी सिनेमा में अपनी अलग जगह बनाई है. यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी.

विज्ञापन
undefined

जावेद अख्तर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. उन्होंने स्क्रीन राइटर और लिरिस्ट के तौर पर हिंदी सिनेमा में एक अलग जगह बनाई. शौहरत हासिल करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने आइकॉनिक फिल्म शोले को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाया था, जो शायद ही आपको पता हो.

विज्ञापन
undefined

शोले फिल्म के हर एक किरदार को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. फिल्म में गब्बर और सांभा के किरदार को भुलाया नहीं जा सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि जब इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही थी, तो उसमें सांभी का रोल था ही नहीं.

undefined

इसके पीछे की कहानी बताते हुए जावेद अख्तर ने खुलासा किया था कि गब्बर फिल्म में विलेन था और हर बदमाश के पास कोई न कोई चमचा होता ही है, तो मैंने सोचा यहां भी कुछ ऐसा ही किया जाए.

undefined

जावेद अख्तर ने कहा, इस फिल्म में एक फेमस डायलॉग था, ‘कितना इनाम रखे है सरकार हम पर? ये कुछ जम नहीं रहा था. इसके बाद मैंने सोचा, क्यों न सांभा का किरदार इसमें जोड़ दिया जाए और फिर मैंने स्क्रिप्ट को सुधारते हुए लिखा, अरे ओ सांभा, कितना इनाम रखे है, सरकार हम पर? इस पर सांभा कहता है, पूरे पचास हजार.

undefined

फिर क्या था जावेद अख्तर का दिया हुआ ये डायलॉग इतना फेमस हो गया कि आज भी लोगों के जुबान पर है. इंस्टाग्राम पर लोग इससे रील्स बनाते हैं. बता दें कि 1975 में रिलीज हुई शोले सुपरहिट रही थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola