Live Updates

Bakrid 2020: आज मनाया जा रहा है कुर्बानी का पर्व बकरीद, जानें जमा मस्जिद समेत अन्य महानगरों में कैसे पढ़ी जा रही नमाज...

Updated at : 01 Aug 2020 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
Bakrid 2020: आज मनाया जा रहा है कुर्बानी का पर्व बकरीद, जानें जमा मस्जिद समेत अन्य महानगरों में कैसे पढ़ी जा रही नमाज...

Bakrid 2020 : देशभर में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है. दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में आज सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर नमाज अदा की गई. कोरोना संकट के चलते जामा मस्जिद में नमाज अदा करने आए लोगों से बार बार मस्जिद प्रसाशन ने दूरी बना कर नमाज अदा करने की अपील करता रहा. जामा मस्जिद में तैनात पुलिसकर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही लोगों को मस्जिद में प्रवेश करने दिया. जामा मस्जिद में नमाज के दौरान मिलीजुली तस्वीरें देखने को मिलीं. कोरोना संकट में कुछ नमाजी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए तो वहीं कुछ इसका उल्लंघन करते भी नजर आए. मस्जिद में आगे बैठे लोग तो दूरी बना कर नमाज अदा कर रहे थे. लेकिन पीछे बैठे लोग बेहद नजदीक बैठकर नमाज अदा करते दिखे. कुछ लोगों ने मस्जिद की सीढ़ियों पर बैठकर भी नमाज अदा की. नमाज के बाद लोग जल्दबाजी में एक दूसरे से सटकर बाहर निकलते हुए दिखे. कई लोग तो बिना मास्क के मस्जिद में प्रवेश किए थे. हालांकि लोगों ने माना कि कहीं न कहीं कुछ लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया है. उनका ये भी कहना था कि ज्यादातर लोगों ने नियमों का पालन किया...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दी बकरीद की बधाई

11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

राजस्थान में Eid ul adha के मौके पर जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में कांग्रेस विधायक अमीन खान, अमीन कागजी, हाकम अली, सालेह मोहम्मद, वजीब और रफीक ने नमाज अदा करते हुए…

11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

तमिलनाडु में eid ul adha के मौके पर कोयम्बटूर में एक घर की छत पर नमाज पढ़ते अकीदतमंद

11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने अपने आवास पर नमाज अदा करते हुए…

11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

पीएम मोदी ने बकरीद की दी बधाई…

ईद अल-अधा पर बधाई. यह दिन हमें एक न्यायपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और समावेशी समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है. बकरीद भाईचारे और करुणा की भावना को आगे बढ़ाया जा सकता है.

11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

आपसी भाईचारे और त्‍याग की भावना का प्रतीक है बकरीद

11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दी बकरीद की शुभकामनाएं…

11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

दिल्ली के जामा मस्जिद में Eid ul adha के अवसर पर नमाज अदा करते हैं अकीदतमंद

11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

पंजाब के अमृतसर में Eid ul adha के अवसर पर हल्की बारिश के बीच खैरुद्दीन मस्जिद में नमाज अदा करते अकीदतमंद

11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने eid ul adha पर अपने आवास पर नमाज अदा करते हुए…

11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

दिल्ली में Eid ul adha के अवसर पर फतेहपुरी मस्जिद में नमाज अदा करते अकीदतमंद

Happy Eid-ul-Adha 2020: कुर्बानी का खास महत्व रखता है बकरीद का पर्व, कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कहें बकरीद मुबारक

11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

बकरीद पर नमाज अदा करने के लिए दिल्ली भक्त जामा मस्जिद पहुंच रहे हैं. Coronavirus के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर थर्मामीटर गन के साथ अकीदतमंदों के तापमान की भी जांच की जा रही है.

11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

बकरीद पर नमाज अदा करने के लिए दिल्ली भक्त जामा मस्जिद पहुंच रहे हैं. Coronavirus के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर थर्मामीटर गन के साथ अकीदतमंदों के तापमान की भी जांच की जा रही है.दिल्ली जामा मस्जिद में नमाज अदा करते अकीदतमंद

11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

सबसे प्यारी चीज को कुर्बानी देने का पर्व है बकरीद

बकरीद को मीठी ईद यानी ईद-उल-फितर के 2 महीने बाद मनाया जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग बकरे की कुर्बानी देकर यह पर्व मनाते हैं. मगर क्‍या आप जानते हैं इस दिन बकरे की कुर्बानी देना ही सबसे अहम क्‍यों माना जाता है. दरअसल यह त्‍योहार अपनी सबसे अजीज चीज को अल्‍लाह पर कुर्बान कर देने का पर्व है, लेकिन बकरे की कुर्बानी के पीछे एक ऐतिहासिक घटना है, इसलिए मुसलमानों में इस दिन बकरे की कुर्बानी को सबसे अहम माना जाता है.

आज नामाज पढ़ने के लिए जमा मस्जिद में जुटे लोग

11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

ऐसे शुरू होती है कुर्बानी की कवायद

कुछ मुस्लिम परिवारों में कुर्बानी के लिए बकरे को पालपोसकर बड़ा किया जाता है और फिर बकरीद पर उसकी कुर्बानी दी जाती है. वहीं जो लोग बकरे को नहीं पालते हैं और फिर भी उन्‍हें कुर्बानी देनी होती है उन्हें कुछ दिन पहले बकरा खरीदकर लाना होता है ताकि उस बकरे से उन्हें लगाव हो जाए.

Happy Eid al adha Wishes 2020, Bakrid Mubarak, Images : आज मनाई जा रही बकरीद, आप भी यहां से भेज सकते हैं शुभकामनाओं से भरा संदेश

11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

ऐसे दी जाती है कुर्बानी

बकरीद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अल सुबह की नमाज अदा करते हैं, इसके बाद बकरे की कुर्बानी दी जाती है. कुर्बानी के बाद बकरे के मीट तीन भागों में बांट दिया जाता है. एक भाग गरीबों के लिए, दूसरा भाग रिश्तेदारों में बांटने के लिए और तीसरा भाग अपने लिए रखा जाता है.

11:56 AM. 1 Aug 2011:56 AM. 1 Aug

बकरीद को लेकर ये है गाइडलाइन

बकरीद को लेकर सरकार की ओर से दिशा-निर्देश जारी की गई है. जारी दिशा-निर्देश के अनुसार मस्जिद में सामूहिक नमाज पर रोक लगाई गई है. इसके अलावा खुले में जानवरों की कुर्बानी करने और खुले में मांस ले जाने की इजाजत नहीं होगी. सांप्रदायिक भावनाओं का ध्यान रखने और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं. इस दौरान अपने-अपने घरों में नमाज पढ़ने की अपील की गई है.

5:23 AM. 1 Aug 205:23 AM. 1 Aug

कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष शनिवार को सादगी व सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की तैयारी है. समाज के एक-एक घर व व्यक्ति से यह अपील की गई है कि बकरीद का नमाज घर में ही पढ़ें. कोरोना संकट तक हर कोई सावधानी बरते. मास्क व शारीरिक दूरी का पालन भी हरहाल में करें. कहा कि इस वर्ष बड़ी मस्जिद में मात्र चार सदस्य ही नमाज पढ़ेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola