ePaper

पश्चिम बंगाल : अलकेमिस्ट मामले में ईडी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय को भेजा समन

Updated at : 15 Feb 2024 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : अलकेमिस्ट मामले में ईडी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय को भेजा समन

ईडी ने मुकुल रॉय को समन भेजा. ईडी सूत्रों के मुताबिक, विधायक को अलकेमिस्ट मामले में समन किया गया है. इस मामले में करीब 1900 करोड़ रुपये की वित्तीय हेराफेरी का आरोप लगाया गया था.

विज्ञापन

अलकेमिस्ट मामले में ईडी ने विधायक मुकुल रॉय (Mukul Ray) को समन भेजा है. उन्हें तुरंत दिल्ली में पेश होने का आदेश दिया गया है. इस मामले में करीब 1900 करोड़ रुपये की वित्तीय हेराफेरी का आरोप लगाया गया था. हालांकि, मुकुल के बेटे शुभ्रांशु ने कहा कि उनके पिता का दिल्ली जाना फिलहाल संभव नहीं है. उसकी शारीरिक स्थिति वैसी नहीं है. उनहें कुछ भी याद नहीं रहता. उनका दिल्ली जाना संभव नहीं है. हालांकि, अगर ईडी के अधिकारी घर आकर पूछताछ करना चाहेंगे तो हरसंभव सहयोग किया जाएगा.

अल्केमिस्ट पर अवैध रूप से बाजार से करोड़ों रुपये निकालने का आरोप

अल्केमिस्ट पर अवैध रूप से बाजार से करोड़ों रुपये निकालने का आरोप था. केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि यह पैसा कई ‘प्रभावशाली’ लोगों के पास गया. यहां तक ​​कि, ईडी ने दावा किया कि पैसा विदेश में तस्करी कर लाया गया था. ईडी ने इस मामले की जांच करते हुए संस्था के कई कर्मचारियों व अधिकारियों से पूछताछ की. केडी सिंह को 2021 में गिरफ्तार किया गया था. अलकेमिस्ट चिटफंड की 239 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई थी.

Also Read: पश्चिम बंगाल : तृणमूल सांसद देव काे ईडी का समन, 21 फरवरी को पेश होने का निर्देश

मुकुल रॉय का नाम काफी पहले से इस केस से जुड़ा हुआ था

मुकुल रॉय का नाम काफी पहले इस केस में शामिल था. उन पर आरोप है कि उन्होंने अल्केमिस्ट के विभिन्न अवसरों का लाभ उठाया. खबर है कि उस जानकारी के लिए मुकुल रॉय को दोबारा समन भेजा गया है. उनके बेटे का कहना है कि मुकुल रॉय लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर हैं. क्योंकि वह कई शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं. ऐसे में उनका दिल्ली जाना मुश्किल है. गौरतलब है कि इस मामले में काफी लंबे समय से कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: Mamata Banerjee : विधानसभा में ममता बनर्जी ने कहा, संदेशखाली मामले के पीछे आरएसएस का हाथ

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola