DU recruitment 2022: 80 सहायक प्रोफेसर पदों के लिए करें आवेदन, 9 जनवरी है अंतिम तिथि
DU recruitment 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2023 या रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से दो सप्ताह है. इच्छुक उम्मीदवार colrec.uod.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
DU recruitment 2022: श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2023 या रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से दो सप्ताह है. इच्छुक उम्मीदवार colrec.uod.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
यह भर्ती अभियान सहायक प्रोफेसरों के 80 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है.
अनारक्षित, ओबीएस और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट दी गई है.
आवेदन कैसे करें
-
आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाएं
-
साइन इन करें और आवेदन पत्र भरें
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
-
आवेदन पत्र जमा करें
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें
-
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहां विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए