Drishyam 2 BO Collection Day 1: ओपनिंग डे पर 'दृश्यम 2' ने की ताबड़तोड़ कमाई, जबरदस्त रहा कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Nov 2022 7:51 AM

विज्ञापन

Drishyam 2 Box Office Collection Day 1: अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित 'दृश्यम 2' रिलीज हो गई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल कर रही है. पहले दिन मूवी ने अपना जादू चला दिया है. बता दें कि इसमें अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना हैं.

विज्ञापन

Drishyam 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना की दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. मूवी दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल रही. ओपनिंग डे पर फिल्म ने कमाल कर दिया और बहुत अच्छी कमाई की. पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है बताया जा रहा है कि इसने 14-15 करोड़ रुपये कमा लिए है.

Drishyam 2 Box Office Collection Day 1

अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ को लेकर कहा जा रहा था कि मूवी करीब 10 करोड़ के आश-पास का बिजनेस करेगी. ऐसे में फिल्म ने टिकट खिड़की पर उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 14-15 करोड़ रुपये कमाए करने में सफल रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि अगर वीकेंड पर ऐसा ही रहा तो ये फिल्म ब्रह्मास्त्र के बाद हिंदी फिल्म के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनर होगी.

दृश्यम 2 दूसरे दिन कमा सकती है इतने करोड़

दृश्यम 2 के दूसरे दिन के लिए एडवांस बुकिंग तेज हो गई है और इसके आंकडें भी काफी मजबूत है. कहा जा रहा है कि दूसरे दिन फिल्म आराम से 20 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर मूवी शानदार कमाई कर सकती है. बता दें कि अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इसमें इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर हैं.

Also Read: Drishyam 2 Review: रहस्य और रोमांच से भरी है अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’, फुल पैसा वसूल
दृश्यम 2 को यूजर्स ने दिए थे अच्छे रिव्यू

दृश्यम 2 को ट्विटर पर यूजर्स से काफी शानदार रिव्यूज मिले थे. कई यूजर्स ने फिल्म को जबरदस्त बताया था. एक ट्विटर यूजर ने लिखा था, दृश्यम 2 शुरुआत से ही पूरी तरह रोमांचकारी है. अजय देवगन अपने दमदार प्रदर्शन से चमक रहे है. अक्षय खन्ना और तब्बू अपनी भूमिकाओं में शानदार हैं, गो फिर इट. ट्रेंड एनालिस्ट तरण आर्दश ने दृश्यम 2 की तारीफ की है. उन्होंने लिखा, पावर पैक्ड. दमदार फिल्म के पावरहाउस अभिनेता… निर्देशक अभिषेक पाठक ने शानदार थ्रिलर दिया है. साथ ही लिखा इसे मिस ना करें.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola